Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में स्कॉर्पियो फुटपाथ पर चढ़ी:एक व्यक्ति घायल, चालक गिरफ्तार, गाड़ी को क्रेन से हटाया

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार फुटपाथ पर चढ़ गई। कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मथुरा-आगरा टाउनशिप सर्विस रोड पर रात करीब 8 बजे हुई। स्कॉर्पियो कार संख्या HR51 CP 3426 में चालक हिमांशु पुत्र प्रवीण कुमार निवासी बालाजीपुरम, अनुभव निवासी इंदूपुरम और रिया निवासी औरंगाबाद सवार थे। थाना प्रभारी अजय कौशल के अनुसार, चालक हिमांशु तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड के फुटपाथ पर जा चढ़ी और वहां सो रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चालक हिमांशु को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और स्कॉर्पियो कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार में सवार अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की लापरवाही की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति की विस्तृत स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंटेनर और कार की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल:उन्नाव में कार के उड़े परखच्चे, उड़ीसा की महिला गंभीर
    Next Article
    प्रयागराज में रोजगार मेला: 520 युवाओं को मिली नौकरी:13 निजी कंपनियों ने किया चयन, 1093 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment