Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंटेनर और कार की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल:उन्नाव में कार के उड़े परखच्चे, उड़ीसा की महिला गंभीर

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात कंटेनर और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को कार से निकाला हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 6118 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल उमाशंकर दीक्षित पहुंचाने में मदद की। घायलों में कानपुर निवासी आदित्य (25) पुत्र ओम प्रकाश, रुचिका (25) पुत्री गंगा प्रसाद, आदित्य सिंह (30) पुत्र करन सिंह निवासी जेके कॉलोनी कानपुर और अनुराग (35) पुत्र रामकिशोर निवासी लाल बंगला कानपुर शामिल हैं। पांचवें घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। कानपुर जा रहे थे सभी लोग बताया गया कि सभी लोग कार से कानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दही थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे कंटेनर से उनकी कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाई जा रही जानकारी पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जा रही है। कंटेनर चालक की भूमिका और हादसे के बाद उसकी स्थिति के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डेढ़ घंटे बारिश, फ्लाईओवर के नीचे छिपे लोग:शहर के तिराहे-चौराहे जाम, इकाना में पानी भरने से मैच रुका
    Next Article
    मथुरा में स्कॉर्पियो फुटपाथ पर चढ़ी:एक व्यक्ति घायल, चालक गिरफ्तार, गाड़ी को क्रेन से हटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment