Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में पुरी स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, कोई घायल नहीं

    13 hours ago

    1

    0

    ओडिशा में पुरी स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया। तालचर से पुरी जाने वाली एमईएमयू यात्री ट्रेन पुरी स्टेशन से महज 500 मीटर दूर पटरी से उतर गई। यह घटना प्लेटफार्म नंबर 3 के पास हुई। ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। पटरी से उतरी ट्रेन को हटाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि ट्रेनों की आवाजाही में मामूली रुकावट आई, लेकिन अन्य ट्रेनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली हाईकोर्ट, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 सहित राजधानी की 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। खालिस्तान के नाम से भेजे गए धमकी के ईमेल में दावा किया गया है कि दिल्ली को खालिस्तान बना दिया जाएगा। ईमेल के मुताबिक, शनिवार दोपहर 2:11 बजे दिल्ली हाई कोर्ट में बम धमाका होगा और उसके एक घंटे बाद जिला अदालतों में धमाके होंगे। ईमेल के अनुसार, ये धमाके दिल्ली की अदालतों में चल रहे मुकदमों के जवाब में किए जा रहे हैं। ईमेल में लिखा था, दिल्ली की अदालतों में सिर्फ सिखों के खिलाफ मुकदमे चलते हैं। इसके अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, दिल्ली कैंट के एसडीएम कार्यालय को भी धमकीभरे ईमेल मिले हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अमृत उद्यान का उद्घाटन किया; आम लोग रविवार से देख सकेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में मशहूर अमृत उद्यान के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। यह उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। हालांकि सोमवार को उद्यान बंद रहेगा। इस बार उद्यान का मुख्य आकर्षण देश के अपने (स्वदेशी) फूल वाले पौधे होंगे, जो अपने चटख रंगों और पर्यावरण के लिए महत्व के कारण जाने जाते हैं। इन स्वदेशी पौधों के संग्रह में बालसम/गुल-मेहंदी, अपराजिता, रुक्मिणी, वर्षा फूल, लाल साग और नागफनी जैसे पौधे शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा अस्पताल में भर्ती, कोरोनरी एंजियोग्राफी हुई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई। अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। अस्पताल ने कहा, नड्डा को 13 अगस्त, 2026 की शाम को बेचैनी की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजन सरकारी नौकरी,मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें तमिलनाडु CM सी. जोसेफ विजय के उस आदेश को रद्द कर दिया गया था, जिसमें करूर में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को सरकारी नौकरी दी जानी थी। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और के. विनोद चंद्रन की बेंच ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव और अन्य लोगों को नोटिस जारी किया। बेंच ने राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली PIL (जनहित याचिका) दाखिल करने वाले व्यक्ति से कहा, सरकार की नीति पर सवाल उठाने वाले आप कौन होते हैं? मान लीजिए कि परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य इस त्रासदी में मारा गया, तो क्या सरकार को उसके बेटे या बेटी को कोई नौकरी नहीं देनी चाहिए? सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत और समन रद्द किया, सावरकर के खिलाफ टिप्पणी का मामला सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत और समन को रद्द कर दिया। यह मामला लखनऊ की मजिस्ट्रेट कोर्ट में 2022 की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ राहुल की टिप्पणियों को लेकर दर्ज किया गया था। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले में जरूरी मंजूरी (सैंक्शन) का खुलासा न कर पाने पर संज्ञान लेते हुए शिकायत और मजिस्ट्रेट के आदेशों को रद्द कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने स्कूटर को टक्कर मारी, 8वीं की छात्रा की मौत दिल्ली के ईस्ट दिल्ली में कोंडली मोड़ के पास तेज रफ्तार DTC बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी। स्कूटर पर 8वीं क्लास की छात्रा अपने चाचा के साथ जा रही थी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। हिमाचल के चंबा में भूकंप, तीव्रता 3 रही, महाराष्ट्र के नासिक में भी झटके महसूस हुए हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार सुबह 6:30 बजे 3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक केंद्र चंबा में 33.131 अक्षांश और 76.585 देशांतर पर था। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। उधर, महाराष्ट्र के नासिक में भी कुछ घंटों के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, पहला भूकंप रात 12:05 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.5 थी। इसके बाद सुबह 5:32 बजे 3.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। इनमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट 17 अगस्त को याचिका पर सुनवाई कर सकता है। याचिका में हाईकोर्ट के उस आदेश पर सवाल उठाए गए हैं, जिसमें मामले की जांच से जुड़े सीबीआई के जवाब पर असंतोष जताया गया था। हाईकोर्ट ने 20 जुलाई को सीबीआई के जवाब पर असंतोष जताते हुए वरिष्ठ अधिकारी से नया हलफनामा मांगा था। दिल्ली के पंजाबी बाग में फ्लाईओवर से गिरने से महिला की मौत; परिवार को बिना बताए घर से निकली थी दिल्ली के पंजाबी बाग में ब्रिटानिया चौक के पास फ्लाईओवर से गिरने के बाद 29 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने महिला को मोती नगर के आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल पहुंचाया। महिला उस समय बोल नहीं पा रही थी। बाद में उसकी पहचान शकूरपुर निवासी के रूप में हुई। उसकी शादी 2019 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला की पिछले एक हफ्ते से तबीयत ठीक नहीं थी। वह मानसिक रूप से भी परेशान बताई जा रही थी। महिला दोपहर करीब 1 बजे परिवार को बताए बिना घर से निकली थी। घटना की जांच के लिए क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद महिला को आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। इतिहासकार सुमित सरकार का निधन, मार्क्सवादी इतिहासकार के रूप में जाने जाते थे इतिहासकार सुमित सरकार का गुरुवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 87 साल के थे। इतिहासकार और परिवार की करीबी मित्र अरुणिमा ने यह जानकारी दी। अरुणिमा ने बताया कि प्रोफेसर सरकार लंबे समय से बीमार थे। कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियों के कारण उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। सुमित सरकार का जन्म 1939 में इतिहासकार सुशोभन सरकार के घर हुआ था। उन्होंने कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज और कलकत्ता यूनिवर्सिटी से इतिहास की पढ़ाई की थी। उनकी प्रमुख किताबों में द स्वदेशी मूवमेंट इन बंगाल, मॉडर्न इंडिया 1885-1947 और राइटिंग सोशल हिस्ट्री शामिल हैं। 2004 में उनकी किताब राइटिंग सोशल हिस्ट्री के लिए उन्हें रवींद्र पुरस्कार दिया गया। हालांकि, 2007 में उन्होंने पश्चिम बंगाल की CPI(M) के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के किसानों के साथ व्यवहार के विरोध में यह पुरस्कार लौटा दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजादी के बाद पहली बार जनगणना में जाति पूछी जाएगी:कोविड वैक्सीन कहां लगवाई, कितने बैंक अकाउंट जैसे 40 सवाल पूछेंगे; लिस्ट जारी
    Next Article
    CJI बोले-छात्र गलत हों, तब भी उन्हें विरोध का अधिकार:हैदराबाद यूनिवर्सिटी में विरोध करने वाले छात्रों का पंजीयन रोकने पर बार काउंसिल को फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment