Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:शिवसेना उद्धव गुट के 6 सांसदों का शिंदे गुट में विलय का मामला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 2 हफ्ते टली

    12 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के शिंदे गुट वाली शिवसेना में विलय को लोकसभा स्पीकर की मंजूरी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी। कोर्ट ने कहा कि लोकसभा स्पीकर कार्यालय और अन्य पक्षों को अभी नोटिस नहीं मिला है। याचिकाकर्ता की ओर से कपिल सिब्बल ने अंतरिम राहत की मांग करते हुए कहा कि स्पीकर के पास ऐसे मामले में असीमित अधिकार नहीं हैं। 18 जुलाई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 6 सांसदों के विलय को मंजूरी दी थी। इसके बाद शिंदे गुट के सांसदों की संख्या 13 हो गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… कावेरी जल विवाद: कर्नाटक से तमिलनाडु को पानी दिलाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 13 अगस्त को सुनवाई सुप्रीम कोर्ट 13 अगस्त को तमिलनाडु की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें कर्नाटक को 15 दिनों तक रोजाना 3,500 क्यूसेक कावेरी पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई है। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) ने 30 जुलाई को कर्नाटक को पानी छोड़ने का निर्देश दिया था। तमिलनाडु सरकार ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक इस आदेश का पालन नहीं कर रहा है। राज्य ने 15 दिनों में कुल 4.536 TMC पानी छोड़ने की मांग की है। वहीं, DMK ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कर्नाटक को तुरंत पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की है। तमिलनाडु विधानसभा में कार्यक्रमों में पहले राज्य गीत ‘तमिल थाई’ गाने का प्रस्ताव, DMK-AIADMK ने दिया समर्थन सीएम विजय ने तमिलनाडु में कार्यक्रमों की शुरुआत में राज्य गीत ‘तमिल थाई वाझथु’ अनिवार्य रूप से गाने का प्रस्ताव रखा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी दफ्तरों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में इसे लागू करने के प्रस्ताव को DMK, AIADMK और कांग्रेस ने समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तमिल थाई वाझथु’ को राज्य में सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए और इसके सम्मान से समझौता नहीं होगा। यह गीत 2021 में तमिलनाडु के राज्य गीत का आधिकारिक दर्जा पा चुका है। यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय की 9 जुलाई की टिप्पणी के बाद आया है। मणिपुर हिंसा मामलों के लिए 2 स्पेशल कोर्ट बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार का निर्देश दिया सुप्रीम कोर्ट ने 2023 की मणिपुर हिंसा से जुड़े CBI और NIA मामलों की सुनवाई के लिए दो अलग विशेष अदालतें बनाने पर विचार करने को कहा है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, उनकी जानकारी पीड़ितों, उनके परिवारों और वकीलों को उपलब्ध कराई जाए। सुनवाई में बताया गया कि CBI ने 31 मामलों की जांच की है, जिनमें 22 में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। NIA ने 30 में से 15 मामलों में चार्जशीट दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों को बिना रुकावट काम करने और मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में आदिवासी हॉस्टल में 6 छात्राओं को सांप ने काटा, 3 की मौत; 3 का इलाज जारी महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में आदिवासी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में सांप ने 6 बच्चियों को काट लिया। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार रात की है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी के मुताबिक, बच्चियां हॉस्टल में जमीन पर सो रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। NEET UG पेपर लीक केस: चार्जशीट पर संज्ञान का फैसला 12 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET UG पेपर लीक मामले में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने के आदेश को टाल दिया है। कोर्ट अब 12 अगस्त को इस पर फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 12 अगस्त तक बढ़ा दी है। आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। वहीं, मंगलिलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल की पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग वाली याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। गुजरात के गांधीनगर में सचिवालय के ब्लॉक-9 के बेसमेंट में आग लगी, बेसमेंट में धुआं भर गया गुजरात के गांधीनगर में सचिवालय के ब्लॉक नंबर-9 के बेसमेंट में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बेसमेंट में धुआं ज्यादा होने के कारण टीमों ने कूलिंग ऑपरेशन जारी रखा, ताकि आग दोबारा न भड़के। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बंगाल सरकार इमरजेंसी में जेल गए लोगों को ₹10 हजार पेंशन देगी, सीएम शुभेंदु ने घोषणा की बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वाले बंगाल के 325 लोगों के लिए ₹10 हजार पेंशन का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए काफी परेशानियां झेली थीं। राज्य सचिवालय में कार्यक्रम के दौरान अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी में जेल गए 325 लोगों की पहचान 'पश्चिमबंग लोकतंत्र सेनानी सम्मान' के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि नई सरकार देश के लिए कुर्बानी देने वाले इन्हीं वीरों के आदर्शों पर बनी है। केंद्र की भाजपा सरकार 1975 में लगी इमरजेंसी के दिन (25 जून) को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाती है। टीजी मोहनदास केरल पुलिस की हिरासत में, जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर आपत्तिजनक कमेंट का आरोप केरल पुलिस ने रविवार को राजनीतिक टिप्पणीकार टीजी मोहनदास को हिरासत में लिया। उन पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर हिंसक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो में कहा था कि कंट्रोल उनके हाथ में होता तो वे प्रदर्शनकारियों को गोली मरवा देते। तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस ने 29 जुलाई को उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। उधर, आरएसएस ने इस बयान से दूरी बनाते हुए कहा कि मोहनदास संगठन में किसी पद पर नहीं हैं और टिप्पणी निंदनीय है। नासिक-पुणे रेलवे रूट बदलने पर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने NCP नेता को हिरासत में लिया महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को नासिक-पुणे सेमी-हाई-स्पीड रेलवे लाइन का रूट बदलने के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि रेलवे का पुराना रूट ही रखा जाए। इस चक्का जाम के कारण हाईवे पर ट्रैफिक ठप हो गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विधान परिषद सदस्य (MLC) सत्यजीत तांबे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, पुणे के पास जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) के सिग्नलों में रुकावट की आशंका जताई गई थी। इसके कारण नारायणगांव और संगमनेर वाले सीधे और छोटे रूट को रद्द करने की खबर आई थी। सरकार ने इसके बदले अहिल्यानगर और शिरडी होकर नया रूट प्रस्तावित किया है, जिसका स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। अगरतला में सीएम साहा ने सुप्रा अस्पताल का उद्घाटन किया, बिजली-रोड कामों की समीक्षा भी की त्रिपुरा के अगरतला में 10 अगस्त को मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मोटरस्टैंड में नए सुप्रा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बताया गया। रविवार को कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम साहा ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ाने और बेहतर करने में निजी अस्पतालों की अहम भूमिका को भी माना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखंड विधानसभा के पास पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्ज:प्रदर्शनकारियों ने चप्पल, बोतलें फेंकी, कंटीले तार की बैरिकेडिंग पर चढ़े, वाटर कैनन पर डांस किया
    Next Article
    छात्रों पर विवादित बयान देने वाला केरलम का यूट्यूबर गिरफ्तार:डिजिटल डिवाइस जब्त; वीडियो में कहा था- जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कराता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment