Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रों पर विवादित बयान देने वाला केरलम का यूट्यूबर गिरफ्तार:डिजिटल डिवाइस जब्त; वीडियो में कहा था- जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कराता

    8 hours ago

    1

    0

    केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर विवादित बयान देने का आरोप है। पुलिस ने जांच के लिए डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मोहनदास ने 24-25 जुलाई को यूट्यूब चैनल ‘पथरिका’ पर वीडियो अपलोड किए थे। मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो में कहा- 'जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में 'गैंगरेप की घटनाएं हो सकती हैं', लेकिन इसकी कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि प्रदर्शन में शामिल होने वालों को रेप पसंद है और कुछ लड़कियां हैं जो रेप का आनंद लेती हैं।' उन्होंने कहा था कि अगर वह होते तो जंतर-मंतर पर कर्फ्यू लगा देते और प्रदर्शनकारियों को हटने का आदेश देते। अगर प्रदर्शनकारी नहीं मानते, तो वे फायरिंग का आदेश देते। पुलिस ने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने को कहा थाने और कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई मोहनदास को रविवार को हिरासत में लिए जाने के दौरान उनके कोच्चि स्थित घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इसे देखते हुए पुलिस तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस स्टेशन और संबंधित कोर्ट के आसपास भीड़ या प्रदर्शन की आशंका को लेकर सतर्क है। केरलम के गृह मंत्री बोले- कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई गिरफ्तारी केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि मोहनदास के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उसे तुरंत साइबर सेल के IG को भेजा गया था। उनकी गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है। BJP पार्षद ने बताया राजनीतिक ड्रामा कोच्चि में BJP वार्ड पार्षद प्रिया प्रशांत ने दावा किया कि मोहनदास पर लगी धाराओं में तीन साल से कम की सजा का प्रावधान है और ऐसे मामलों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं होती। उन्होंने कार्रवाई को कांग्रेस को खुश करने वाला राजनीतिक ड्रामा बताया। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… वेणुगोपाल बोले- कांग्रेसी ऐसे बयान न दें, जिससे बीजेपी खुश हो, थरूर ने कहा था- राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का असर नहीं हुआ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं को भाजपा को खुश करने वाले बयान देने से बचने को कहा। वेणुगोपाल ने यह टिप्पणी शशि थरूर के राहुल गांधी के दिए बयान को लेकर की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:शिवसेना उद्धव गुट के 6 सांसदों का शिंदे गुट में विलय का मामला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 2 हफ्ते टली
    Next Article
    तीन बागी TMC सांसदों का भाजपा में जाने से इनकार:इनमें यूसुफ-अबू ताहिर, बोले- हम NDA में नहीं; 20 सांसदों ने NCPI में विलय किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment