Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:टीजी मोहनदास केरल पुलिस की हिरासत में, जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर आपत्तिजनक कमेंट का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    केरल पुलिस ने रविवार को राजनीतिक टिप्पणीकार टीजी मोहनदास को हिरासत में लिया। उन पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर हिंसक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो में कहा था कि कंट्रोल उनके हाथ में होता तो वे प्रदर्शनकारियों को गोली मरवा देते। तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस ने 29 जुलाई को उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। उधर, आरएसएस ने इस बयान से दूरी बनाते हुए कहा कि मोहनदास संगठन में किसी पद पर नहीं हैं और टिप्पणी निंदनीय है। आज की अन्य बड़ी खबरें… बंगाल सरकार इमरजेंसी में जेल गए लोगों को ₹10 हजार पेंशन देगी, सीएम शुभेंदु ने घोषणा की बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वाले बंगाल के 325 लोगों के लिए ₹10 हजार पेंशन का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए काफी परेशानियां झेली थीं। राज्य सचिवालय में कार्यक्रम के दौरान अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी में जेल गए 325 लोगों की पहचान 'पश्चिमबंग लोकतंत्र सेनानी सम्मान' के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि नई सरकार देश के लिए कुर्बानी देने वाले इन्हीं वीरों के आदर्शों पर बनी है। केंद्र की भाजपा सरकार 1975 में लगी इमरजेंसी के दिन (25 जून) को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाती है। नासिक-पुणे रेलवे रूट बदलने पर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने NCP नेता को हिरासत में लिया महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को नासिक-पुणे सेमी-हाई-स्पीड रेलवे लाइन का रूट बदलने के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि रेलवे का पुराना रूट ही रखा जाए। इस चक्का जाम के कारण हाईवे पर ट्रैफिक ठप हो गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विधान परिषद सदस्य (MLC) सत्यजीत तांबे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, पुणे के पास जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) के सिग्नलों में रुकावट की आशंका जताई गई थी। इसके कारण नारायणगांव और संगमनेर वाले सीधे और छोटे रूट को रद्द करने की खबर आई थी। सरकार ने इसके बदले अहिल्यानगर और शिरडी होकर नया रूट प्रस्तावित किया है, जिसका स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। अगरतला में सीएम साहा ने सुप्रा अस्पताल का उद्घाटन किया, बिजली-रोड कामों की समीक्षा भी की त्रिपुरा के अगरतला में 10 अगस्त को मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मोटरस्टैंड में नए सुप्रा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बताया गया। रविवार को कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम साहा ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ाने और बेहतर करने में निजी अस्पतालों की अहम भूमिका को भी माना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- चुगली कर करोड़पति बनी महिला:5 साल से तालाब में रह रहा लड़का, बाहर आते ही जलता है शरीर; बिल्ली बनी 'पुलिस अफसर'
    Next Article
    130 कलाकारों ने बनाई स्वतंत्रता दिवस की इन्विटेशन किट:इसमें MP-छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र की लोककला शामिल; 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में होगा डिनर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment