Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली की अदालत ने शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द की, भाई के इंटरव्यू के दौरान मौजूद थे, शर्त का उल्लंघन किया

    1 day ago

    1

    0

    दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द कर दी। अदालत ने माना कि उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं करने की जमानत शर्त का उल्लंघन किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने अभियोजन पक्ष की उस याचिका पर यह आदेश दिया, जिसमें शरजील की अंतरिम जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। अदालत ने 4 से 10 अक्टूबर तक सात दिन की अंतरिम जमानत दी थी, ताकि शरजील अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल हो सकें। जमानत की शर्तों में सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करना और मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं करना शामिल था। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि शरजील ने इन शर्तों का उल्लंघन किया। वह उस समय कमरे में मौजूद थे, जब एक पत्रकार उनके भाई का इंटरव्यू ले रहा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के डिप्टी CM प्रवेश वर्मा का सौरभ भारद्वाज के खिलाफ केस खारिज, कोर्ट बोला- सोशल मीडिया पोस्ट सवाल थे, मानहानि नहीं दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा की आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत खारिज कर दी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने मामले में संज्ञान लेने से इनकार करते हुए कहा कि भारद्वाज की सोशल मीडिया पोस्ट सवाल पूछने जैसी थीं, मानहानि नहीं। शिकायत मई 2026 में पश्चिमी दिल्ली के एक निजी स्कूल से जुड़ी घटना पर भारद्वाज की पोस्ट को लेकर दर्ज कराई गई थी। यह घटना पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले से जुड़ी थी। वर्मा ने आरोप लगाया था कि भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि वह मामले के आरोपी की मदद कर रहे थे, स्कूल का ट्रस्ट उनका है और उन्होंने उसमें एक व्यक्ति को नियुक्त कराया था। वर्मा ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनका या उनके परिवार का स्कूल और ट्रस्ट से कोई संबंध नहीं है। वर्मा ने कोर्ट में आरोप लगाया कि कानूनी नोटिस मिलने के बाद भारद्वाज ने न तो उनसे संपर्क किया और न ही माफी मांगी। मणिपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, कुकी और नगा समुदाय में हिंसा भड़की; गोलीबारी के बीच कई घरों में आग लगाई मणिपुर के कामजोंग जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 9:35 बजे जिले के कुकी बहुल चस्साद में हुई। यह नगा बहुल इलाका है। पांच बच्चों की मां महिला को गर्दन के पास गोली लगी थी। हत्या के बाद कुकी और नगा सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह भी गोलीबारी जारी थी। हिंसा के दौरान चस्साद पुलिस स्टेशन सहित कई घरों में आग भी लगा दी गई। हिंसा को और फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने चस्साद पुलिस गेट जंक्शन के 400 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 162 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है। साधना ग्रुप के चेयरमैन राकेश गुप्ता गिरफ्तार, ED ने पकड़ा; कोर्ट ने 15 अक्टूबर तक हिरासत में भेजा साधना ग्रुप के चेयरमैन राकेश गुप्ता को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। ED के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने राकेश गुप्ता को 15 अक्टूबर तक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, राकेश गुप्ता को किस मामले में और कहां से गिरफ्तार किया गया है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मोहन भागवत आज से 2 दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत शनिवार से 2 दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे। वे आज शाम 4 बजे संबलपुर पहुंचेंगे। शाम 6 से 8 बजे तक जीएम यूनिवर्सिटी में स्वयंसेवकों के सम्मेलन में शामिल होंगे। रविवार को वे राज्य के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में संघ की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। RSS के प्रचार प्रमुख सुमंत कुमार पांडा के मुताबिक, भागवत 11 अक्टूबर की शाम को दौरा पूरा करेंगे। जम्मू-कश्मीर के रियासी में CISF जवान की गोली लगने से मौत, जांच के आदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान CISF के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 साल के मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। वह रियासी जिले के मरड़ी गांव के रहने वाले थे। अधिकारियों के मुताबिक, जवान को पहले रियासी जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CISF ने भी गोली चलने की घटना और जवान की मौत के हालात का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹4.5 करोड़ का गांजा जब्त, यात्री गिरफ्तार थाईलैंड के बैंकॉक से दिल्ली आए एक भारतीय यात्री को कस्टम विभाग ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12.85 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹4.5 करोड़ बताई गई है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, यात्री 6 अक्टूबर को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहुंचा था। प्रोफाइलिंग के आधार पर उसे रोका गया। उसके सिल्वर रंग के ट्रॉली बैग की जांच में 13 पॉलिथीन पैकेट मिले, जिनमें गांजा रखा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में आंधी में स्कूल की छत उड़ी, VIDEO:उत्तराखंड के कोटद्वार में गाड़ियां बहीं, हरिद्वार में ओले गिरे; लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा
    Next Article
    रील बनाने के चक्कर में ओडिशा में 2 मौतें:बौध में ट्रेन से टकराया लड़का; पुरी में सांप पकड़ने वाले को कोबरा ने कई बार डसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment