Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम में आंधी में स्कूल की छत उड़ी, VIDEO:उत्तराखंड के कोटद्वार में गाड़ियां बहीं, हरिद्वार में ओले गिरे; लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा

    22 hours ago

    1

    0

    देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। केरलम के कन्नूर जिले में शुक्रवार को आंधी और बारिश के कारण वायथुर यूपी स्कूल की करीब 15 साल पुरानी भारी छत उखड़कर पीछे की इमारत पर जा गिरी। इसकी चपेट में आने से नीचे खड़ी तीन कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में शुक्रवार को रुक-रुककर बारिश हुई। छह जिलों में बड़े-बड़े ओले भी गिरे। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में तेज बारिश के कारण सड़कों पर खड़ी स्कूटी और बाइक समेत कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। हरिद्वार में ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इधर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 12वें दिन बढ़ रहा है। 40 हजार से ज्यादा घर आधे से ज्यादा पानी में डूब चुके हैं, जबकि 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। फैजुल्लागंज की सड़कों पर नावें चल रही हैं। वहीं, गोंडा के 8 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से 7 हजार से ज्यादा लोग फंसे हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के कटाव से 13 घर और 4 मंदिर नदी में समा गए हैं। बिहार में 6 जिलों में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। 5 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं, शुक्रवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर के पास गंगा नदी में कटाव से कई घर नदी में समा गए। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों के मौसम की खबर यूपी: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ में 40 हजार घर डूबे उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 12वें दिन बढ़ रहा है। यहां 40 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक पानी में डूब चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। फैजुल्लागंज की गलियों में गले तक पानी भरा है और सड़कों पर नावें चल रही हैं। गोंडा के 8 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जबकि लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के कटाव से 13 घर और 4 मंदिर नदी में समा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से दिन में बढ़ेगी ठंडक राजस्थान में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। बीकानेर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहने, जबकि 5 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते 11 अक्टूबर से चूरू और सीकर में ठंडक बढ़ सकती है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश के 11 शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। बारिश के बाद रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 9 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी उत्तराखंड में आज भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को चमोली के पोखरी में सबसे ज्यादा 56.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। खराब मौसम के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा है। पूरी थबर पढ़ें… हरियाणा: 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं हरियाणा में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर को पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बारिश की संभावना जताई है। पंचकूला और यमुनानगर में तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट है। 10 से 12 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 6 जिलों में बारिश, 5 में ऑरेंज अलर्ट; भागलपुर में घर गंगा में समाए बिहार के बेतिया, खगड़िया, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में बारिश हो रही है, जबकि पटना में काले बादल छाए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने आज दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और वैशाली में तेज हवा, बिजली और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर के पास गंगा नदी में भीषण कटाव से कई घर नदी में समा गए। कटाव के डर से लोग अपने घर खाली कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 3 जिलों में बारिश की संभावना, फरीदकोट में 38.2 डिग्री तापमान पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे अधिक 38.2 डिग्री तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, हालांकि तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नितिन नवीन बोले- INDIA ब्लॉक और CJP दो अराजक गुट:दोनों में अराजकता फैलाने की होड़, सरकार सख्ती से निपटेगी; मंसूबे कामयाब नहीं होंगे
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली की अदालत ने शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द की, भाई के इंटरव्यू के दौरान मौजूद थे, शर्त का उल्लंघन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment