Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिवाली से पहले अहमदाबाद में 61 अवैध प्रवासी हिरासत में, ज्यादातर बांग्लादेशी

    18 hours ago

    1

    0

    गुजरात के अहमदाबाद में दिवाली से पहले पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 61 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह कार्रवाई त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को देश से वापस भेजने (डिपोर्टेशन) की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों में खुफिया जानकारी जुटाने के बाद समन्वित तरीके से छापेमारी की गई। इस अभियान का उद्देश्य भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करना था। आज की अन्य खबरें… जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास लैंडमाइन में धमाका, सेना का सामान ले जा रहे मजदूर का पैर उड़ा जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना का सामान ले जा रहे मजदूर का पैर गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ गया, इससे धमाका हो गया। हादसे में मजदूर का दाहिना पैर उड़ गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, लंगर गांव के रहने वाले कृष्ण लाल सुबह 11:30 बजे नौशेरा सेक्टर के एक अग्रिम इलाके से गुजर रहे थे, तभी उनका पैर गलती से बारूदी सुरंग पर पड़ गया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से घुसपैठ रोकने के लिए LoC के साथ लगते अग्रिम इलाकों में कई लैंडमाइन बिछाई गई हैं। हालांकि, कभी-कभी भारी बारिश के कारण इनमें से कुछ माइन अपनी जगह से हट जाती हैं या बह जाती हैं, जिससे हादसे होते हैं और वहां रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। सोनिया गांधी ने लालू यादव से मुलाकात की, UPA सरकार के कामकाज को याद किया कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने सोमवार को दिल्ली में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव से मुलाकात की। वे मीसा भारती के घर पर पहुंचीं थीं। उन्होंने लालू यादव से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं और UPA सरकार के कार्यकाल पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि UPA सरकार के दौरान युवाओं, किसानों, जवानों और आम लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं। मनरेगा, शिक्षा का अधिकार (RTE) और सूचना का अधिकार (RTI) जैसे कानूनों से लोगों को सशक्त बनाया गया। साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मस्जिद पर पथराव, 4 लोग हिरासत में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पेहरू शेरबाग इलाके में ईशा की नमाज के दौरान कुछ लोगों ने एक मस्जिद पर पत्थर फेंके। इससे इमारत को नुकसान पहुंचा और कुछ नमाजियों को चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, यह इमारत पहले एक मकान थी, जिसे करीब एक हफ्ते पहले इबादतगाह बनाया गया था। यहां नमाज पढ़ने को लेकर कुछ स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद पथराव किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और FIR कर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से घटना को सांप्रदायिक रंग न देने और अपुष्ट जानकारी न फैलाने की अपील की है। केरलम में BJP ऑफिस पर बीयर की बोतलें फेंकने के आरोप में 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार केरलम में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार और अरुण के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय कांग्रेस इकाइयों के कार्यकर्ता हैं। यह घटना करीब एक महीने पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम जिले में अलग-अलग राजनीतिक संगठनों के बीच हुई झड़पों के बाद तनाव बढ़ गया था। सितंबर के आखिरी हफ्ते में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस जिला समिति के कार्यालय पर हमला हुआ था। इस मामले में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रात में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ‘मारारजी भवन’ पर बीयर की बोतलें फेंकी गई थीं। भाजपा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच और घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाकर संदिग्धों की पहचान की। मुंबई में शादी में खाना खाने के बाद 27 लोग बीमार, सभी की हालत स्थिर मुंबई के भांडुप इलाके में शादी में खाना खाने के बाद करीब 27 लोग बीमार पड़ गए। इनमें नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। सभी मरीजों को एमटी अग्रवाल म्युनिसिपल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कैलाश मारस्कोले ने यह जानकारी दी। डॉ. कैलाश मारस्कोले ने बताया, “27 मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल सभी 27 मरीजों की हालत स्थिर है।'' परीक्षा सुधार पर नीलेकणि पैनल को 3 माह का विस्तार देश में परीक्षा सुधार के लिए बने नंदन नीलेकणि पैनल का कार्यकाल जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है। 26 जुलाई को बना पैनल अब तक 18 बैठकें और करीब 40 परामर्श कर चुका है। इसे अक्टूबर अंत तक रिपोर्ट देनी थी। अब पैनल सीएम और मुख्य सचिवों से भी राय लेगा। पिछले दिनों नीलेकणि ने परीक्षा के ठीक पहले एआई से पेपर तैयार करने का सुझाव भी दिया। कर्नाटक में निजी कंपनियों पर कन्नड़ ध्वज लगाना अनिवार्य कर्नाटक में निजी कंपनियों के परिसरों में लाल-पीला कन्नड़ ध्वज लगाना अनिवार्य होगा। सीएम डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा कि आदेश इसी माह जारी हो सकता है। यह फैसला आईटी कंपनियों में कन्नडिगों को नौकरी में भेदभाव की शिकायतों के बीच आया है। 2018 में कांग्रेस सरकार ने अलग आधिकारिक राज्य ध्वज का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP छोड़ने वाले तीनों विधायक BJP में शामिल:बोले- पंजाब में फिरौती इंडस्ट्री बनी, गैंगस्टर सरकार में; तीनों ने पिछले दो दिन में इस्तीफा दिया
    Next Article
    MP- शराब तस्करों ने ट्रक से कुचलकर TI को मार-डाला:ADEO, 2 आबकारी आरक्षक सस्पेंड; पत्नी को SI की नौकरी और 1 करोड़ की मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment