Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:TMC विधायक परेशराम दास रेप के आरोप में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    11 hours ago

    1

    0

    टीएमसी विधायक परेशराम दास को पुलिस ने रेप के आरोप में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। परेशराम के खिलाफ एक महिला ने इसी साल सितंबर में शिकायत दर्ज करवाई है कि दास ने 4 लाख रुपए के बदले उसके पति को 2023 के पंचायत चुनाव का टिकट दिलाने का वादा किया था। महिला का दावा है कि वह पैसे देने के लिए विधायक द्वारा बनाए गए एक वृद्धाश्रम में गई थी, वहां विधायक ने उसका शारीरिक उत्पीड़न किया गया। महिला के परिवार का दावा है कि तत्कालीन राजनीतिक माहौल और विधायक के रसूख के कारण वे कानूनी कार्रवाई नहीं कर सके थे। दिल्ली SIR में 3 लाख नए नाम के आवेदन, ड्राफ्ट रोल से 47.5 लाख वोटर बाहर, 22 दिसंबर को फाइनल लिस्ट आएगी दिल्ली में 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद 2,98,940 करी ब 3 लाख फॉर्म 6 आवेदन आए हैं। इनसे नए मतदाता के तौर पर नाम जोड़ने की मांग की गई है। ड्राफ्ट लिस्ट में करीब 47.5 लाख मतदाताओं के नाम शामिल नहीं थे। दिल्ली चुनाव अधिकारी इस हफ्ते से इन सभी मतदाताओं के लिए नए एन्यूमरेशन फॉर्म जारी करेंगे। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर कर दी गई है। इनका निपटारा 15 दिसंबर तक होगा और अंतिम वोटर लिस्ट 22 दिसंबर को जारी होगी। 31 अगस्त से 8 नवंबर के बीच नाम हटाने के लिए Form 7 के 30,122 आवेदन मिले। 30 अगस्त तक Form 7 के 51,471 आवेदन दाखिल किए गए थे। इसी अवधि में वोटर लिस्ट की जानकारी में सुधार या बदलाव के लिए Form 8 के 1,10,628 आवेदन आए। 30 अगस्त तक Form 8 के 2,60,768 आवेदन मिले थे। मणिपुर में दो कुकी युवाओं की हत्या का मामला NIA को सौंपा गया मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने सोमवार को बताया कि सेनापति जिले में दो कुकी युवाओं की हत्या का मामला NIA को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा उन दो युवाओं के परिवारों से मुलाकात के दौरान की। ये युवा पड़ोसी कांगपोकपी जिले से लापता हो गए थे और बाद में सेनापति जिले में मृत पाए गए। ताफौ कुकी गांव के रहने वाले पाओगिनलाल हंगशिंग और टिंगिनलुएन चोंगलोई 28 अक्टूबर को लापता हो गए थे। 1 नवंबर को सुरक्षा बलों के एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान उनके शव बरामद किए गए। आज की अन्य बड़ी खबरें… गोवा में 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस गोवा के उत्तरी जिले के मापुसा में एक जर्जर इमारत में तीन साल की बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची रविवार शाम टैक्सी स्टैंड के पास इमारत के बाहर रोती हुई मिली। एक राहगीर ने उसे देखा और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। बच्ची का परिवार गुब्बारे बेचता है और वह दिवाली के लिए उनके साथ बाजार आई थी। पुलिस ने बच्ची को पहले मापुसा जिला अस्पताल और फिर गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अधिकारियों के मुताबिक, उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल आरोपी अज्ञात है और उसकी तलाश जारी है। अजित के बेटे पार्थ ने शरद पवार से 48 घंटे में दूसरी बार मुलाकात की, प्रफुल्ल पटेल बोले- राजनीति पर चर्चा नहीं हुई महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे NCP महासचिव पार्थ पवार ने रविवार को मुंबई में NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से उनके घर पर मुलाकात की। शनिवार को ही शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इससे पहले पार्थ शनिवार को भी शरद पवार से मिले थे। शरद पवार का सीने और सांस से जुड़े संक्रमण का इलाज चल रहा था। NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उन्होंने शरद पवार से मुलाकात सिर्फ उनकी सेहत का हाल जानने के लिए की थी, राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई। फिगरेटिव पेंटिंग्स के लिए जानी जाने वाली कलाकार अर्पिता सिंह का निधन,पिछले कुछ साल से बीमारी थीं अपनी खास फिगरेटिव पेंटिंग्स के लिए जानी जाने वाली कलाकार अर्पिता सिंह (89) का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने सोमवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पति और कलाकार परमजीत सिंह ने उनके निधन की जानकारी दी। वह पिछले कुछ वर्षों से दिल और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। अर्पिता सिंह की कलाकृतियों में महिलाओं के जीवन, सामाजिक उथल-पुथल और मानवीय संकटों को प्रमुखता से दिखाया गया। बीमारी के बावजूद वह लगातार पेंटिंग बना रही थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में पटाखे चलाने से रोक रहे पुलिसकर्मी की मौत:ड्यूटी से लौटते वक्त युवकों ने मारपीट की; 3 गिरफ्तार
    Next Article
    खबर हटके- दिवाली पर कुत्तों की पूजा हुई:नींद के लिए ₹40 हजार का तकिया; रोबोट की कामचोरी, कचरा देखते ही नौकरी छोड़कर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment