Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाटी गैंग का शार्प शूटर माया त्यागी एनकाउंटर में ढेर:हत्या की सुपारी लेता था, नोएडा में 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी

    18 hours ago

    1

    0

    नोएडा पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी को एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार अमन को रोकने की कोशिश की गई, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे सीने में गोली लग गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सेक्टर-126 में शनिवार शाम 7 बजे हुई। 2 तस्वीरें देखिए… 2019 में भी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रीति यादव ने बताया- एसओजी और सेक्टर-126 थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। लेकिन, उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, खोखा कारतूस और बाइक बरामद की है। घटनास्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने किया। पुलिस अब उसके साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। 2019 में दोनों पैरों में गोली लगी थी अमन मुजफ्फरनगर के छपार गांव का रहने वाला था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। अमन की पुलिस से यह पहली मुठभेड़ नहीं थी। साल- 2019 में थाना फेज-2 पुलिस के साथ भी उसकी मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। बादलपुर में वर्चस्व को लेकर की थी फायरिंग पुलिस के मुताबिक, अमन थाना बादलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 306/2026 में वांछित था। आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले बादलपुर क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रणदीप भाटी गैंग का शूटर था अमन ने मुजफ्फरनगर में हत्या समेत कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। आपसी रंजिश के चलते वह रॉबिन त्यागी के साथ गैंग चलाने लगा। बाद में रॉबिन की दोस्ती रणदीप भाटी से हुई, तो अमन भी रणदीप के संपर्क में आ गया। वह कई साल तक रणदीप गैंग के साथ काम करता रहा। पुलिस के मुताबिक, शार्प शूटर होने के कारण रॉबिन और रणदीप भाटी गैंग में उसकी खास पूछ थी। ग्रेटर नोएडा में देवेंद्र भाटी और झुम्मनपुरा निवासी ठेकेदार की हत्या के अलावा जुनपत में राजकुमार शर्मा और उनके गनर की हत्या में भी उसकी अहम भूमिका बताई गई है। वह लूटपाट करने के बजाय सुपारी लेकर या गैंग के साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदातों को अंजाम देता था। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें पति-बेटे की मौत, अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की, नोएडा में उसी बालकनी से कूद रही थी ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पति और बेटे की दर्दनाक मौत के बाद अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। यह खबर भी पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने 7 सेकेंड में 15 लाख के जेवर चुराए:आगरा में नकाब पहनकर शोरूम में घुसी, बॉक्स छिपाकर भागी
    Next Article
    स्वामी बोले-अखिलेश न पिद्दी, न पिद्दी का शोरबा:ये कौन होते हैं सर्टिफिकेट देने वाले, सपा प्रमुख के बयान पर पलटवार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment