Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई:198 लोग पकड़े गए, 8.4 लीटर अवैध शराब जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। मंगलवार रात चलाए गए इस अभियान के दौरान 198 लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया और 8.4 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर नकेल कसना था। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। कुल 185 दुकानों और स्थानों की तलाशी ली गई, जिसमें 42 पाउच बंटी-बबली ब्रांड की कुल 8.4 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। थाना घोसी और थाना कोपागंज पुलिस ने एक-एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में 139 जगहों की जांच की गई। इस दौरान 198 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया। रेलवे स्टेशन, ढाबों, बस स्टैंड और धर्मशाला सहित कुल 88 स्थानों की भी चेकिंग की गई, जहां 62 संदिग्ध व्यक्ति पाए गए। इस अभियान के तहत कुल 197 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 34/290 के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 35 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माधौगढ़ सीट से बसपा ने आशीष पांडेय को प्रत्याशी बनाया:जालौन में बुंदेलखंड प्रभारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में घोषित किया, विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू
    Next Article
    भेटुआ चौराहे पर रंगदारी को लेकर हवाई फायरिंग:अमेठी में बाउंड्री निर्माण स्थल के पास तीन राउंड चले, आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment