Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही के चकइनायत में पेयजल परियोजना का शिलान्यास:पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ, 100 घरों को मिलेगा शुद्ध पानी

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही के कटरा बाजार वार्ड 19 के चकइनायत मोहल्ले में पेयजल समस्या दूर करने के लिए एक नई परियोजना का शिलान्यास किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा 7.69 लाख रुपये की लागत से लोहराना गली में सबमर्सिबल पंप स्थापित कर पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सभासद डॉ. मो. अतहर अंसारी ने शनिवार को इस पेयजल परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से मोहल्ले के लगभग 100 घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। वार्ड के सभासद गिरधारी जायसवाल ने बताया कि पुरानी पाइपलाइन के कारण लीकेज की समस्या थी, जिससे घरों में गंदा पानी आ रहा था। नए सबमर्सिबल पंप और पाइपलाइन से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। डॉ. मो. अतहर अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरगिस अतहर के नेतृत्व में नगर में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य नगरवासियों को किसी भी समस्या से परेशान न होने देना है। उन्होंने बताया कि नगर की खराब सड़कें और नालियां, जिनमें नगर में शामिल किए गए गांवों की सड़कें भी शामिल हैं, उनका बड़े पैमाने पर निर्माण कराया गया है। प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई को भी सुदृढ़ किया गया है। डॉ. अंसारी ने कहा कि पेयजल के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य हुए हैं। डॉ. अंसारी ने आगे कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में जिन वार्डों में पेयजल की थोड़ी बहुत समस्या है, वहां सबमर्सिबल पंप स्थापित करने के साथ ही पेयजल पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है। चकइनायत मोहल्ले की यह परियोजना इसी कड़ी का हिस्सा है। शिलान्यास के मौके पर दिलीप जायसवाल, बीके विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, संजय चौरसिया, दीपक गुप्ता, विमलेश चौरसिया, कमला विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा, त्रिभुवन विश्वकर्मा, अर्पित जायसवाल, अंसार अख्तर अंसारी, राजेंद्र यादव और रिंकू दुबे सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पल्लवी पटेल मिर्जापुर में डीएम को बुलाने पर अड़ीं:पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल की गिरफ्तारी की जांच की मांग
    Next Article
    बलिया 75 शिकायतों में से 8 का निस्तारण:डीएम-एसपी ने बैरिया तहसील में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment