Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया 75 शिकायतों में से 8 का निस्तारण:डीएम-एसपी ने बैरिया तहसील में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बैरिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। सर्वाधिक शिकायतें अवैध भूमि कब्जा, वरासत और अन्य राजस्व से जुड़े मामलों की थीं। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करने तथा शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की भी मौके पर जाकर जांच करने और शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम बैरिया संजय कुमार कुशवाहा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद, डीएम और एसपी ने तहसील बैरिया परिसर में वृक्षारोपण भी किया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पीपल का पौधा लगाया, जबकि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बरगद का पौधा रोपित किया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ ही मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। इसके अतिरिक्त, डीएम और एसपी ने फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही के चकइनायत में पेयजल परियोजना का शिलान्यास:पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ, 100 घरों को मिलेगा शुद्ध पानी
    Next Article
    प्रयागराज के अभिषेक विश्वकर्मा का UPSC में चयन:पिता रिटायर्ड सुपरवाईजर; तीसरे प्रयास में आई 650वीं रैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment