Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को किया सम्मानित:यंग लॉयर्स फोरम ने पौधे भेंट किए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    4 hours ago

    1

    0

    यंग लॉयर्स फोरम इंडिया, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन मथुरा के पदाधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय से आए अधिवक्ताओं एवं मथुरा बार के पदाधिकारियों का पटुका उढ़ाकर तथा उन्हें नन्हें पौधे (प्लांटर्स) भेंट कर स्वागत किया गया। युवा साथी नन्हे पौधे की तरह: सार्थक चतुर्वेदी पौधे भेंट करते हुए एडवोकेट सार्थक चतुर्वेदी ने कहा कि ये छोटे-छोटे पौधे हमारे पर्यावरण और भविष्य की नींव हैं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वह इन पौधों को अपने घर के आंगन में लगाएं और यंग लॉयर्स फोरम की ओर से मिले इस स्मृति को प्यार से पल्लवित और पोषित करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम इन पौधों को सींचकर हरा-भरा रखेंगे, उसी प्रकार हमें अपने पेशे और समाज को भी समृद्ध बनाना है। सार्थक चतुर्वेदी ने कहा हमारे युवा साथी भी इसी नन्ने पेड़ की तरह हैं, जिनको सींचना हमारा कर्तव्य है। कई वर्ष बाद युवा एडवोकेट बने बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सार्थक चतुर्वेदी ने कहा कि इस बार चुनकर आए प्रत्याशी इतने वर्षों में पहली बार, मथुरा बार एसोसिएशन के सबसे युवा सदस्य हैं, जो मथुरा बार एसोसिएशन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा ऊर्जा और नेतृत्व ही संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले कर जा सकता है। कार्यक्रम में पूर्व बी सी डी सचिव राजेश मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सुखद संयोग है कि इस मंच पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव के साथ-साथ पिछले वर्ष के पदाधिकारी भी उपस्थित हैं, जो बार एसोसिएशन के इतिहास में बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने यंग लॉयर्स फोरम के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के समारोह अधिवक्ताओं में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम की नव निर्वाचित अध्यक्ष ने की सराहना इस अवसर पर बार एसोसिएशन मथुरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष राजकृष्ण भारद्वाज, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा, ऑडिटर देवकीनंदन शर्मा एवं कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा शामिल थे । सम्मान समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यंग लॉयर्स फोरम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सुंदर और भव्य रहा। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में इस तरह का आयोजन वाकई सराहनीय है और इसके लिए वे पूरी फोरम टीम को धन्यवाद देते हैं। वहीं नवनिर्वाचित सचिव मनोज शर्मा ने कहा कि उनकी पूरी टीम बार एसोसिएशन के हित में सकारात्मक कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बार के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यंग लॉयर्स फोरम को इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। यह रहे मौजूद कार्यक्रम का आयोजन यंग लॉयर्स फोरम की पूरी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर फोरम के संस्थापक संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी, मथुरा यंग लॉयर्स फोरम के अध्यक्ष संजय चौहान, महासचिव एवं जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) संजय गौड़, उपाध्यक्ष एवं अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (क्राइम) हेमेंद्र भारद्वाज, कोषाध्यक्ष उत्तम शर्मा एवं आयोजन सचिव मोहित चतुर्वेदी सहित पूरी आयोजन टीम उपस्थित रही। आयोजन टीम में अधिवक्ता सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अजय अग्रवाल, गौरव चतुर्वेदी, अभिनव आजाद,पंकज चौधरी, राजवीर चौधरी एवं तपेश भारद्वाज का सहयोग रहा। इस मौके पर सर्वोच्च न्यायालय से आई अधिवक्ता प्रीती सिंह, डिंपल सिरोही, गौरव चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, मृदुल शर्मा, धीरज बंसल, रजनी भारद्वाज, पूजा चतुर्वेदी, अभिषेक जैन, पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बेटी हमारी बदनामी करा रही थी, बेटे ने मार डाला':संभल में पिता बोला- लड़का सैनी, हम मुसलमान, फेरे कैसे कराते, दुपट्‌टे से गला घोटा
    Next Article
    भदोही में 1476 छात्रों ने छोड़ी प्रथम पाली की परीक्षा:हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, इंटर कृषि समेत अन्य विषयों की परीक्षा हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment