Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई:खनन विभाग ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर जब्त किया

    20 hours ago

    1

    0

    भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए खनन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई धनोरा गांव के पास की गई। जांच के बाद वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए दुर्गागंज थाने में सीज कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, दुर्गागंज क्षेत्र के गोपीपुर, भोथर, अर्जुनपुर और हरिकरनपुर सहित कई गांवों में इन दिनों अवैध खनन तेजी से जारी है। बताया जा रहा है कि दिन-रात मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। चर्चा है कि खनन विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद अवैध खनन करने वालों में कोई भय नहीं दिख रहा है। सूत्र बताते हैं कि कुछ लोग खनन अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और जैसे ही टीम के आने की सूचना मिलती है, अवैध खनन कराने वाले तुरंत काम बंद कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए तो अवैध खनन पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडक्शन चूल्हों की बढ़ी मांग, हुए आउट ऑफ स्टॉक:सिलेंडर किल्लत से घरों में चिंता, किसी ने स्टॉक किया तो किसी ने चूल्हा अपनाया
    Next Article
    रिश्वत लेने के आरोप में ARTO कार्यालय का सिपाही गिरफ्तार:चंदौली में ट्रकों को पास कराने के नाम पर 90 हजार रुपए लेने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment