Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडक्शन चूल्हों की बढ़ी मांग, हुए आउट ऑफ स्टॉक:सिलेंडर किल्लत से घरों में चिंता, किसी ने स्टॉक किया तो किसी ने चूल्हा अपनाया

    19 hours ago

    1

    0

    देशभर में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का असर अब आगरा में भी साफ दिखाई देने लगा है। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं और गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। हालात यह हैं कि करीब 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर अब करीब 2000 रुपये तक ब्लैक में मिल रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर करीब 3000 रुपये तक पहुंच गया है। सिलेंडर की कमी के चलते शहर में इंडक्शन इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है और कई जगह यह आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। सिलेंडर की किल्लत के कारण लोग अब वैकल्पिक साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। खासतौर पर महिलाओं ने इंडक्शन चूल्हे को विकल्प के तौर पर अपनाना शुरू कर दिया है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हे आउट ऑफ स्टॉक चल रहे हैं, जबकि शहर के बाजारों में भी इनकी बिक्री तेजी से बढ़ी है। दुकानदारों के अनुसार इंडक्शन चूल्हे 1500 से 4000 रुपये तक मिल रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इनकी मांग कई गुना बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोग तेजी से इंडक्शन खरीद रहे हैं। घरेलू सिलेंडर की मारामारी को देखते हुए कई परिवारों ने घरों में सिलेंडर स्टॉक में रखना शुरू कर दिया है, ताकि आगे परेशानी न हो। वहीं कुछ घरों में सिलेंडर खत्म होने के बाद अब चूल्हा ही सहारा बन गया है। आगरा के मारुति स्टेट की रहने वाली परमीत कौर का कहना है कि उन्होंने गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला है। मजबूरी में उन्हें ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। उनका कहना है कि 900 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब करीब 2000 रुपये में मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने बात भी की है, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। उनका कहना है कि खाना ऐसी चीज है जिसे छोड़ा नहीं जा सकता, घर चलाने के लिए खाना बनाना जरूरी है और सिलेंडर एक आवश्यक चीज है, इसके बिना काम नहीं चल सकता। मानस नगर की रिचा शर्मा ने बताया कि उन्होंने एहतियात के तौर पर एक सिलेंडर स्टॉक में रखा हुआ है, लेकिन अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में मुश्किल और बढ़ सकती है। वहीं आगरा के सेक्टर-1 की रहने वाली सरोज का कहना है कि अब उन्हें मजबूरी में इंडक्शन खरीदना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब सिलेंडर इतना महंगा हो गया है और समय पर मिल भी नहीं रहा, तो उससे बेहतर है कि एक बार इंडक्शन खरीद लिया जाए। पूजा नाम की महिला का कहना है कि सिलेंडर न मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में चूल्हा जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि गैस नहीं मिल रही है, इसलिए चूल्हा ही विकल्प बचा है। मोनिका सचदेवा ने बताया कि सिलेंडर की भारी कमी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई कोशिशों के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। उनका कहना है कि अब चिंता इस बात की है कि आगे तीन वक्त का खाना कैसे बनेगा। सिलेंडर की इस किल्लत ने शहर के कई परिवारों की रसोई की चिंता बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान ऋषभदेव जयंती पर भव्य भक्तामर महामंडल विधान आयोजित:आचार्य विमर्श सागर महाराज ने दिया निस्वार्थ भाव से जीवन जीने का संदेश
    Next Article
    भदोही में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई:खनन विभाग ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर जब्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment