Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरएसपी अध्यक्ष पंकज धवरैया की तबीयत बिगड़ी:यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में दे रहे धरना, डॉक्टर-अधिकारी मौके पर पहुंचे

    21 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया की आज धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ गई। वे यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पिछले 13 दिन से धरना दे रहे थे। उन्हें कमजोरी महसूस हुई और वे बेहोश हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही कुछ अन्य सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में भी हलचल मच गई। अधिकारी पहले जिला अस्पताल पहुंचे यह जानने के लिए कि कहीं पंकज को वहां तो भर्ती नहीं कराया गया है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम और अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। पंकज अपने निवास कंचन नगर के बाहर धरना दे रहे हैं। वहां पर चिकित्सकों की टीम ने पंकज का ब्लड प्रेशर आदि चेक किया। सुबह उन्हें हल्के बुखार की भी शिकायत थी। धरना स्थल पर फिर पुलिस फोर्स तैनात.. बाद में पुलिस अधिकारियों से डॉक्टरों की बातचीत हुई। डॉक्टरों ने बताया कि पंकज की हालत अब सामान्य है, हालांकि उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान उनके घर पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंड-बाजा न बाराती, आईएएस सादगी के बने जीवनसाथी:ट्रेनिंग में शुरू हुई प्रेम कहानी पहुंची कोर्ट, अलवर में सादगी से शादी कर अफसरों ने दिया खास संदेश
    Next Article
    भदोही में चाचा ने भतीजी को कुएं में फेंका:तीन साल की बच्ची की मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment