Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में होली की पूर्व संध्या पर बाजारों में भीड़:अबीर-गुलाल, रंग, पिचकारी और कपड़ों की जमकर खरीदारी

    12 hours ago

    1

    0

    भदोही में होली पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने अबीर-गुलाल, रंग और कपड़ों सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। इससे पहले सोमवार देर रात शुभ मुहूर्त पर नगर और आसपास के गांवों में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पूर्व लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। आग लगते ही होलिका धधक उठी। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन की तैनाती रही। होली की पूर्व संध्या पर नगर के विभिन्न कालीन प्रतिष्ठानों में भी रंग खेला गया। काका ग्रुप ऑफ कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर यादवेंद्र राय काका और डायरेक्टर नितीश राय ने स्टाफ के साथ होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं होली की मस्ती में डूबे दिखे। घरों में महिलाएं तरह-तरह के मिष्ठान, पकवान, नमकीन, गुझिया, चिप्स और पापड़ बनाने में व्यस्त रहीं। बाजारों में पूरे दिन खरीदारी का सिलसिला चलता रहा, खासकर खोवा की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। होली पर्व के कारण बाजार सुबह से रात तक खरीदारों से गुलजार रहे। होली पर रंग खेलने के बाद नए कपड़े पहनने की परंपरा के चलते लोगों ने कपड़ों की भी खूब खरीदारी की। बाजारों में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए नए परिधानों की दुकानें सजी रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पड़ोसी ने युवक पर ब्लेड से हमला किया:मामूली विवाद में गर्दन पर वार, युवक की हालत गंभीर
    Next Article
    बुलंदशहर में शिया समुदाय नहीं मनाएगा ईद:मौलाना ने खामेनेई की मौत पर 3 दिन के शोक और ईद न मनाने का एलान किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment