Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पड़ोसी ने युवक पर ब्लेड से हमला किया:मामूली विवाद में गर्दन पर वार, युवक की हालत गंभीर

    10 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के तालिब सराय मोहल्ले में एक मामूली विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक युवक पर उसके पड़ोसी ने ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल उन्नाव में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तालिब सराय निवासी वलीम (22 वर्ष) पुत्र शहजादे वेल्डिंग का काम करता है। बताया गया कि वह एक सरकारी वेल्डिंग बॉक्स को ठीक करने गया था, जहां कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई की स्थिति बन गई, लेकिन आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद फैजी ने बताया कि विवाद के बाद आरोपी रहीम वहां से चला गया और कुछ देर बाद लोहे की दुकान से ब्लेड लेकर वापस आया। गली में लोगों की मौजूदगी के बावजूद, आरोपी ने अचानक वलीम पर हमला कर दिया और उसके गले पर ब्लेड से वार किया। इस हमले में युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल वलीम को तत्काल जिला अस्पताल उन्नाव पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है और उसका उपचार जारी है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने खून गिरे स्थान से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और आरोपी रहीम की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फूलपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:इफको पुलिस चौकी के सामने घर में मिला शव, परीक्षा में फेल होने का था दबाव
    Next Article
    भदोही में होली की पूर्व संध्या पर बाजारों में भीड़:अबीर-गुलाल, रंग, पिचकारी और कपड़ों की जमकर खरीदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment