Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में भाकियू भानू गुट को झटका:महासचिव हनीफ वारसी ने 200 समर्थकों संग संगठन छोड़ा, निष्क्रियता का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) को सोमवार को रामपुर में बड़ा झटका लगा। राष्ट्रीय प्रदेश महासचिव हनीफ वारसी ने बिलासपुर में एक बैठक के बाद करीब 200 समर्थकों के साथ संगठन छोड़ने की घोषणा की। वारसी ने संगठन पर किसानों की अनदेखी और बड़े मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि संगठन में काफी समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि किसानों का होता है। उनका मानना था कि जहां किसान खड़े हो जाते हैं, वहीं असली संगठन खड़ा हो जाता है और देश में किसानों से बड़ा कोई संगठन नहीं हो सकता। वारसी ने आरोप लगाया कि हाल ही में अमेरिका और भारत सरकार के बीच हुई डील को लेकर संगठन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न ही प्रदेश या देश स्तर पर कोई बड़ा आंदोलन देखने को मिला। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों पर चुप्पी साधे जाने से उन्हें लगा कि कहीं न कहीं संगठन के लोग ही किसानों को ठग रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने संगठन छोड़ने का निर्णय लिया। हनीफ वारसी ने दावा किया कि उनके साथ लगभग 200 लोगों ने भी भानू गुट की सदस्यता छोड़ दी है। उन्होंने प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या, जर्जर सड़कों, गांवों में पेयजल संकट, कीटनाशक और खाद की बढ़ती कीमतों, मनरेगा मजदूरी के भुगतान में देरी और गरीबों को योजनाओं का लाभ न मिलने जैसे कई अन्य मुद्दे भी उठाए। वारसी ने कहा कि वे किसानों और गरीबों के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे तथा उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में होली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:अधिकारियों ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की
    Next Article
    भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर 8 लाख की चोरी:पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment