Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में होली से पहले यातायात पुलिस का अभियान:बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वाले 70 वाहनों का चालान, दुर्घटनाएं रोकने पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    जनपद भदोही में आगामी पर्वों के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। इस दौरान विभिन्न चौराहों पर सघन चेकिंग की गई, जिसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म और फॉल्टी/बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। कुल 60 दोपहिया और 10 चार पहिया वाहनों सहित 70 वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने का आग्रह किया, ताकि दुर्घटना की स्थिति में सिर की गंभीर चोटों से बचा जा सके। साथ ही, दोपहिया वाहन पर तीन सवारियां न बैठाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सलाह दी गई। चार पहिया वाहन चालकों और सवारियों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नियंत्रित गति से और सड़कों की स्पीड लिमिट में वाहन चलाने को कहा गया। बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाने, ओवर स्पीड से बचने और सड़क पर सदैव अपनी बाईं दिशा में चलने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/ईयर फोन का प्रयोग न करने, ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन न चलाने, स्टंटबाजी से बचने और हूटर/मोडिफाइड साइलेंसर/मानक के विपरीत तीव्र ध्वनि वाले हॉर्न का प्रयोग न करने की भी अपील की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में पुलिस टीम पर हमला:उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    हाथरस में महिला का शव फंदे पर मिला:5 साल पहले लव मैरिज की थी, भाई बोला- पति ने हत्या कर शव फंदे पर टांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment