Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में कुएं में गिरी महिला को पुलिस ने बचाया:जंगीगंज बाजार में घर से भटककर गिर गई थी, भाई को बुलाकर सौंपा गया

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही में गोपीगंज थाना के जंगीगंज बाजार में गहरे कुएं में गिरी 40 वर्षीय महिला को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। वह घर से भटककर कुएं में गिर गई थी। रेस्क्यू के बाद पुलिस ने उसके भाई को बुलाकर महिला को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, महिला दरवासी गांव की रहने वाली है, जो कोईरौना थाना क्षेत्र में आता है। उसके कुएं में गिरने की सूचना यूपी-112 पर दी गई। इसके बाद पीआरवी 5529 और जंगीगंज चौकी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ चलाया रेस्क्यू अभियान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महिला को कुएं से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ ही मिनटों में प्रयास सफल रहा और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसके भाई को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया और महिला को उसके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिसकर्मियों के प्रयास की सराहना महिला की जान बचाने की कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ओझा, चौकी प्रभारी जंगीगंज, हेड कांस्टेबल साहब लाल यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार सरोज और होमगार्ड चालक विजय सिंह शामिल रहे। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की। यह कार्रवाई एसपी अभिनव त्यागी और एएसपी शुभम अग्रवाल के निर्देश पर की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमानगढ़ी से शुरू हुआ दीपोत्सव के पहले स्वच्छता अभियान:महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने झाड़ू लगाकर मंदिरों की गलियों की सफाई की
    Next Article
    PET परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन:गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोंडा समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment