Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमानगढ़ी से शुरू हुआ दीपोत्सव के पहले स्वच्छता अभियान:महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने झाड़ू लगाकर मंदिरों की गलियों की सफाई की

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के प्रमुख पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर स दीपोत्सव पूर्व स्वच्छता अभियान आज आरंभ हुआ। महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने हनुमानगढ़ी के आसपास की गलियों में खुद झाड़ू लगा कर स्वच्छता का संदेश दिया।इस दौरान हनुमानगढ़ी के निकास द्वार पर नगर निगम की टीम सफाई के आवश्यक उपकरणों के साथ मौजूद थी। महापौर के साथ अधिकारियों ने भी झाड़ू लगाया महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी भी ने हनुमानजी का दर्शन करने के बाद महापौर ने सफाई की मुहिम शुरू की। उन्होंने स्वयं हाथ में झाड़ू उठाई तो सफाई कर्मियों के अलावा अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, समाजसेवी एवं चिंतन संस्था के आलोक सिंह समेत कई लोगों ने भी झाड़ू उठा ली। राममंदिर जाने वाले मार्ग पर सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों की सफाई करते हुए लोग नीचे की तरफ आए और फिर हनुमानगढ़ी के चारों ओर सफाई की गई। राममंदिर जाने वाले मार्ग पर सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। खासतौर से पॉलिथीन और कपड़ों के टुकड़े हटाए गए। सफाई दल के पीछे फॉगिंग मशीन लेकर कर्मचारी मुस्तैदी से अपने काम को अंजाम दे रहे थे। मुख्य मार्ग के अलावा फुटपाथ के किनारे जमा कूड़ा भी हटाया गया। हनुमानगढ़ी परिसर स्थित शौचालय की सफाई का जायजा लिया महापौर ने हनुमानगढ़ी परिसर स्थित शौचालय की सफाई का जायजा लिया। इसके बाद पंजाबी बाबा की गली से होते हुए महंत ज्ञानदास जी के आवासीय परिसर के सामने पहुंचे। वहां जल प्याऊ के नीचे गंदा पानी भरा देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल जल निगम के अधिकारियों को तलब कर पानी हटाने तथा लगातार सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य द्वार के पास बने जल प्याऊ का जायजा लिया। मंदिर के आसपास जहां-जहां कीचड़ दिखाई दिया, वहां सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। पानी की पुरानी टंकी पर जमा गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई उन्होंने अशर्फी भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर भी सफाई कराई और वापस लौटते हुए हनुमानगढ़ी के रास्ते मुख्य मार्ग तक पहुंचे। यहां पानी की पुरानी टंकी पर जमा गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश झा को तत्काल इसकी सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ अन्य जगहों पर भी गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस दौरान 31 अक्टूबर को होने वाले अभियान के प्रचार के लिए वाहन भी चल रहा था। अभियान में हनुमानगढ़ी के संतों के अलावा अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, जोनल अधिकारी ज्वाला प्रसाद, पार्षद प्रतिनिधि प्रियेश दास, पार्षद अनीता द्विवेदी, शिक्षाविद श्रीनिवास शास्त्री, सुनील अवस्थी, अभय यादव, समाजसेवी निरंकार पाठक, विनोद पाठक, राजाराम सेवा संस्थान के इंद्रप्रीत सिंह बेदी, आशीष कौर, चिंतन संस्थान के जितेंद्र दुबे, विमल, विनय आदि शामिल रहे। 31 अक्टूबर को सरयू नदी के सभी घाटों पर चलेगा विशेष अभियान -महापौर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या में होने वाले दसवें दीपोत्सव के स्वागत के लिए नगरवासी पूरी तरह उत्सुक हैं। इसकी शुरुआत आज सफाई अभियान से की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर को सरयू नदी के सभी घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जनसहयोग से संचालित होगा। नगर निगम के कर्मचारियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, राजनीतिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का आह्वान किया। कहा कि दीपावली से पहले हर प्रकार की गंदगी पूरी तरह साफ हो जानी चाहिए, ताकि अयोध्या साफ-सुथरी और आकर्षक दिखाई दे। दीपोत्सव के दौरान आने वाले बाहरी श्रद्धालु भी अयोध्या की सुंदरता की प्रशंसा किए बिना न रह सकें। इस दौरान 31 अक्टूबर को होने वाले अभियान के प्रचार के लिए वाहन भी चल रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में DM-SP ने मतदाता पंजीकरण कैंपों का निरीक्षण किया:बोले- कोई पात्र वोटर न छूटे, बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण की ली जानकारी
    Next Article
    भदोही में कुएं में गिरी महिला को पुलिस ने बचाया:जंगीगंज बाजार में घर से भटककर गिर गई थी, भाई को बुलाकर सौंपा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment