Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में लूट-डकैती के 3 बदमाशों का हाफ एंकाउंटर:पैर में लगी गोली, कई मुकदमे दर्ज, 50 हजार रुपए इनाम घोषित था

    9 hours ago

    1

    0

    भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 50 हजार रुपये के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। औराई पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश कोठरा बाईपास के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के घुटने के नीचे पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान कुशीनगर निवासी पंकज राव (पुत्र वशिष्ट राव), सर्वेश सिंह (पुत्र रामकरण सिंह) और सकलेन (पुत्र मुस्तकीम) के रूप में हुई है। ये तीनों अंतरजनपदीय वांछित अपराधी थे और औराई थाने में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, पंकज राव पर 28, सर्वेश सिंह पर 13 और सकलेन पर 27 मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है, जिस पर लूट और डकैती जैसे गंभीर अभियोग पंजीकृत हैं। तीनों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम इन बदमाशों की अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है। उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में आशु हत्याकांड का खुलासा...महिला समेत 2 अरेस्ट:पहले प्रेमी के साथ मिलकर की थी आशु की हत्या, तालाब में धक्का दिया
    Next Article
    हिमशिखा हत्याकांड: 12 दिन पहले साथ में गए थे ननिहाल:बदायूं में मामा बोले- हार्दिक का बदल गया था व्यवहार, हर वक्त मोबाइल में रहता था बिजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment