Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वास्थ्य मेले में मिलीं एक्सपायरी दवाएं:देवरिया के पीएचसी में मरीजों को बांटने की थी तैयारी, CMO बोले- सख्त कार्रवाई होगी

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) विशुनपुरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाओं में एक्सपायरी डेट निकल चुकी दवाएं मिलीं, जिससे हड़कंप मच गया। मंगलवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को पीएचसी विशुनपुरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया था। इस मेले में ग्रामीण मरीजों को निःशुल्क इलाज और दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी। काउंटर पर रखी दवाओं की जब कुछ लोगों ने जांच की, तो पाया कि उनमें से कई दवाओं की समय-सीमा समाप्त हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ये एक्सपायरी दवाएं मरीजों को देने के लिए ही टेबल पर रखी गई थीं। इस मामले के सामने आने के बाद वहां मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। उनका कहना था कि यदि किसी मरीज ने अनजाने में इन दवाओं का सेवन कर लिया होता, तो उसके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था। इस घटना के साथ ही एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पीएचसी पर डॉक्टर की कुर्सी पर एक लैब टेक्नीशियन बैठा मिला, जो कथित तौर पर डॉक्टर की अनुपस्थिति में मरीजों को देख रहा था। इस स्थिति ने भी स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। जब इस संबंध में केंद्र के प्रभारी डॉक्टर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर फिलहाल कोई फार्मासिस्ट तैनात नहीं है। हालांकि, यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में एक्सपायरी दवाएं काउंटर तक कैसे पहुंचीं और उन्हें मरीजों के लिए क्यों रखा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसकी जांच कराई जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राणा-सांगा वाद में 25 मार्च को आएगा कोर्ट का फैसला:रामजीलाल सुमन-अखिलेश यादव के अधिवक्ताओं ने की बहस
    Next Article
    बागपत में बुग्गी से टकराई बाइक:सड़क पार करते समय दंपति घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment