Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व भर में चिंताजनक हालात के बीच Modi Cabinet ने लिये कई बड़े और अहम फैसले

    3 hours from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई अहम फैसले लिये गये। मोदी सरकार ने देश के आर्थिक ढांचे, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं संबंधी जो निर्णय लिये हैं वह दर्शा रहे हैं कि केवल विकास परियोजनाओं की घोषणा नहीं की जा रही है बल्कि उन्हें विकसित भारत के दीर्घकालिक लक्ष्य से जोड़ते हुए क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक सशक्तिकरण और राजनीतिक संदेश को भी साधने की कोशिश की जा रही है।सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में ग्रामीण जल आपूर्ति को लेकर जल जीवन मिशन को वर्ष 2028 तक बढ़ाने और उसके लिए आठ लाख उनहत्तर हजार करोड़ रुपये का विशाल प्रावधान करना शामिल है। इस योजना का उद्देश्य अब केवल पाइपलाइन बिछाना नहीं बल्कि हर गांव में टिकाऊ जल सेवा व्यवस्था स्थापित करना है। सुजल भारत नामक राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा बनाकर हर गांव की जल व्यवस्था को स्रोत से नल तक डिजिटल रूप से भी जोड़ा जायेगा।इसे भी पढ़ें: क्या President Murmu का हुआ अपमान? Bharat Ratna Ceremony के Protocol पर BJP-TMC में तकरारहम आपको बता दें कि वर्ष 2019 में देश के केवल 17 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल का जल पहुंचा था, जबकि अब यह आंकड़ा 81 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। इस विस्तार ने ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव किया है। अध्ययन बताते हैं कि करोड़ों महिलाएं रोज पानी लाने के श्रम से मुक्त हुई हैं और अब वे शिक्षा, रोजगार और अन्य आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी कर पा रही हैं। स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है क्योंकि स्वच्छ जल से जल जनित रोगों में कमी आयी है। जल जीवन मिशन 2.0 के माध्यम से सरकार ग्रामीण भारत में चौबीसों घंटे जल आपूर्ति का लक्ष्य तय कर रही है, जो विकसित भारत की आधारभूत आवश्यकता मानी जाती है।इसके अलावा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कई बड़े परिवहन प्रकल्पों को भी मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश में उज्जैन को दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले बदनावर पेटलावद थांदला तिमरवानी मार्ग को चार लेन में विकसित करने की योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लगभग अस्सी किलोमीटर लम्बे इस गलियारे से यात्रा समय कम होगा और माल ढुलाई सस्ती होगी। आदिवासी बहुल धार और झाबुआ जिलों में यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देगी तथा उद्योग केन्द्रों से संपर्क मजबूत करेगी।इसी प्रकार उत्तर प्रदेश और हरियाणा में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए हरित क्षेत्रीय संपर्क मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी दी गयी है। लगभग 31 किलोमीटर लम्बा यह मार्ग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बहु परिवहन संपर्क को मजबूत करेगा। इसके माध्यम से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर हवाई अड्डे तक तेज आवागमन संभव होगा, जिससे क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है।इसके अलावा, रेल क्षेत्र में भी मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल और झारखंड के पांच जिलों में दो बहु पटरी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। सैंथिया पाकुर और संतरागाछी खड्गपुर मार्गों पर चौथी पटरी बनने से रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी और भीड़भाड़ कम होगी। इन परियोजनाओं से लगभग पांच हजार से अधिक गांवों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही कोयला, इस्पात, अनाज और अन्य वस्तुओं की ढुलाई तेज और सस्ती होगी। रेल परिवहन के विस्तार से तेल की खपत और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आयेगी, जो पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है।इसके अलावा, दक्षिण भारत में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का फैसला भी विशेष महत्व रखता है। मदुरै प्राचीन मंदिरों और तीर्थ यात्राओं का प्रमुख केन्द्र है। अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से विदेशी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, जिससे पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय और स्थानीय रोजगार को लाभ होगा।राजनीतिक दृष्टि से देखा जाये तो पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से जुड़े ये निर्णय आने वाले विधानसभा चुनावों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं के माध्यम से सरकार ने ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विस्तार का संदेश दिया है। बेहतर रेल संपर्क से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है, जिससे मतदाताओं के बीच विकास की सकारात्मक छवि बन सकती है।तमिलनाडु में मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने का निर्णय भी राजनीतिक रूप से रणनीतिक माना जा रहा है। दक्षिण तमिलनाडु लंबे समय से अधिक निवेश और बेहतर संपर्क की मांग करता रहा है। इस निर्णय से क्षेत्रीय गर्व और आर्थिक अपेक्षाओं दोनों को सम्बोधित किया गया है। इससे केंद्र सरकार यह संदेश देना चाहती है कि दक्षिण भारत के विकास में भी उसकी समान प्रतिबद्धता है।कुल मिलाकर इन सभी फैसलों को एक साथ देखें तो स्पष्ट होता है कि सरकार ग्रामीण जल सुरक्षा, परिवहन संपर्क, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास जैसे कई मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है। जल जीवन मिशन से सामाजिक परिवर्तन, नये राजमार्ग और रेल परियोजनाओं से आर्थिक गति, तथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसे निर्णयों से वैश्विक संपर्क बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यही बहुआयामी दृष्टिकोण विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Agniveer को CM Dhami का बड़ा भरोसा, बोले- 10% Reservation से सुरक्षित करेंगे भविष्य
    Next Article
    IndiGo के CEO Pieter Elbers ने 'Personal Reasons' से दिया इस्तीफा, क्या Flight Crisis बनी असली वजह?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment