Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात:डीजे पर थिरकते भक्त, भूत-पिशाच के प्रतिरूप भी हुए शामिल

    8 hours ago

    1

    0

    भदोही में महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार रात शिव बारात निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए, जो डीजे और वाद्ययंत्रों पर थिरकते हुए बाबा की भक्ति में लीन थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यह शिव बारात नगर के मर्यादपट्टी स्थित हरि मंदिर से शुरू हुई। यह भरत तिराहा, अजीमुल्लाह चौराहा, कल्लन शाह तकिया, लिप्पन त्रिमुहानी, अहमदगंज से ओवरब्रिज होते हुए रजपुरा पहुंची। बारात में देवता स्वरूपों के साथ भूत-पिशाच और बैताल के प्रतिरूप भी पारंपरिक रूप से शामिल थे। भगवान शिव दूल्हे के रूप में थे, और विभिन्न जीव-जंतु भी बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। काफी संख्या में शिव भक्त डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते हुए 'हर-हर महादेव' और 'हर-हर बम-बम' का उद्घोष कर रहे थे। बारात को रास्ते में रोककर लोगों ने जलपान भी कराया। जिस रास्ते से बारात गुजर रही थी, वहां छतों और सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए डटे हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम अरुण गिरी और सीओ अशोक कुमार मिश्र बारात की निगरानी करते देखे गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय अपने हमराहियों के साथ चक्रमण कर बारात को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में लगे रहे। इस शिव बारात में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, विनीत बरनवाल, गिरधारी जायसवाल, अरविंद मौर्य, राजीव चौरसिया, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, भरत जायसवाल, सुजीत यादव, अर्जुन श्रीवास्तव, धर्मराज गुप्ता, सुभाषचंद मौर्य, प्रदीप यादव और कमलेश जायसवाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन, सुबह-शाम ठिठुरन:25°C तक पहुंच रहा तापमान, चाय की दुकानों और अलाव के पास जुटी भीड़
    Next Article
    कानपुर में फिर मौसम बिगड़ेगा, 2 दिन बारिश का अलर्ट:अधिकतम पारा 27°C पार, 40 की स्पीड में हवा चलेगी; रविवार सबसे गर्म दिन रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment