Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन, सुबह-शाम ठिठुरन:25°C तक पहुंच रहा तापमान, चाय की दुकानों और अलाव के पास जुटी भीड़

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार को मौसम ठंडा और हल्की गलन भरा रहा। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर लोग चाय की दुकानों पर जमावड़ा लगाए हुए दिखे। इसके अलाव कहीं कहीं लोग अलाव जलाकर उसके पास बैठकर ठंड से बचते नजर आए। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। धूप की वजह से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज ठंडी हवाएं करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, जिससे सुबह और शाम की ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण वहां की ठंडी हवाएं पछुआ प्रवाह के जरिए गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच रही हैं। इसी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के अंत तक लोगों को पूरी तरह से गर्मी का एहसास होने लगेगा। फिलहाल सुबह-शाम की ठंड बरकरार है, जबकि दिन में हल्की गर्माहट लोगों को राहत दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गुजरातियों ने हमेशा देश को नुकसान पहुंचाया है':बरेली में अलंकार अग्निहोत्री बोले-2027 में यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे
    Next Article
    भदोही में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात:डीजे पर थिरकते भक्त, भूत-पिशाच के प्रतिरूप भी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment