Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा महासमिति की बैठक हुई:27 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा महासमिति की बैठक बुधवार को हुई। यह बैठक नगर के आनंद नगर स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित की गई। इसमें 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। महासमिति के संरक्षक संतोष दुबे ने हिंदू समाज से शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने प्रशासन से नवरात्र के दौरान नगर में सभी मीट, मांस और अंडे की दुकानें बंद रखने की मांग की। दुबे ने कहा कि यह हिंदू समाज का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें पवित्रता बनाए रखना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। शोभायात्रा शाम 6 बजे राजपुरा चौराहे से शुरू होगी। यह मेन रोड होते हुए हनुमान बाग श्रीराम जानकी मंदिर गाजिया पहुंचेगी। शोभायात्रा के स्वागत में नगर के विभिन्न वार्डों से छोटी-छोटी झांकियां निकाली जाएंगी। ये सभी झांकियां राम जानकी मंदिर में एकत्र होकर लिप्पन तिराहा, गांधी चौक, श्री महादेव मंदिर मर्यादपट्टी और श्रीहरि मंदिर मर्यादपट्टी से होकर वेलवेट कंपनी के पास स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचेंगी। यहां विधिवत पूजा-हवन और प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन होगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल ने की। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, ब्रह्म जायसवाल, अशोक जायसवाल, विनीत बरनवाल, प्रिंस गुप्ता, करुणाशंकर दुबे, अरविंद मौर्य, विक्की गुप्ता, कमलेश जायसवाल और अंजलि मौर्य सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में नव निर्माण के नौ-वर्ष पर योजनाओं की प्रदर्शनी:राज्य महिला आयोग की सदस्य ने लाभार्थियों को किया सम्मानित
    Next Article
    झांसी में 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया:घर पर जहर खाया, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment