Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में नव निर्माण के नौ-वर्ष पर योजनाओं की प्रदर्शनी:राज्य महिला आयोग की सदस्य ने लाभार्थियों को किया सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में प्रदेश सरकार के "नव निर्माण के नौ वर्ष" पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया गया और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा और निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में, उदयन सभागार में एक वृहद ऋण मेला कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, निवर्तमान विधायक और राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सीएम युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को डमी चेक स्वीकृत पत्र प्रदान किए। इन लाभार्थियों में प्रभाकर सिंह, विनीत कुमार, सूरज कुमार, अनिल सिंह, राजकुमार, मो. रफीक, अंकित कुमार यादव, रामसिंह, साहिल कुमार और सुभाष चंद्र शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुशासन के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। इन नौ वर्षों में सरकार ने विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प में देश की आधी आबादी भी अपना भरपूर योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और हर क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य किए हैं। इस अवसर पर, उदयन सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी प्रोजेक्टर के माध्यम से लाभार्थियों को दिखाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिजनों का आरोप- छुट्‌टी न मिलने से गई जान:शिक्षा मित्र की हुई थी मौत, सपा नेताओं ने परिवार से मुलाकात की
    Next Article
    भदोही में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा महासमिति की बैठक हुई:27 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment