Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही साइबर हेल्पडेस्क ने लौटाए 15,000 रुपये:गलती से ट्रांसफर हुई रकम, पीड़ित के खाते में वापस

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क ने सोमवार को एक पीड़ित के खाते में गलती से ट्रांसफर हुए 15,000 रुपये वापस कराए। यह राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने भदोही पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनपदीय साइबर टीम को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसमें धोखाधड़ी और सोशल साइट के दुरुपयोग के मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसी क्रम में, दरोपुर निवासी आवेदक सूरज चौहान का पैसा गलती से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गया था। उन्होंने इस संबंध में ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई थी। भदोही कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क ने आवेदक के प्रार्थना पत्र और एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत का अवलोकन किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, न्यायालय के आदेश के बाद संबंधित बैंक को मेल भेजकर पीड़ित के 15,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई गई। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और साइबर हेल्पडेस्क कोतवाली भदोही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई की फोटो लगाकर कैंडल जलाई, पोस्टर लेकर नारेबाजी:मौलाना बोले- ट्रंप और नेतन्याहू खत्म हो जाएं तब भी खामेनेई की शहादत के आगे कम
    Next Article
    अमेठी में होली को लेकर बाजार गुलजार:मोदी पिचकारी की सबसे ज्यादा डिमांड; 70 से 2700 रुपए तक की पिचकारी उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment