Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खामेनेई की फोटो लगाकर कैंडल जलाई, पोस्टर लेकर नारेबाजी:मौलाना बोले- ट्रंप और नेतन्याहू खत्म हो जाएं तब भी खामेनेई की शहादत के आगे कम

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कानपुर में भी प्रदर्शन शुरु हो गए हैं। शहर के ग्वालटोली स्थित मकबरे में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की फोटो लगाकर कैंडल जलाई और उनको श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ग्वालटोली मकबरे में बने शिया इमामबाड़े में या हुसैन, या अब्बास, लव बैक खामेनेई के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सड़कों पर निकले शिया समुदाय के लोग शिया समुदाय का प्रदर्शन यहीं नहीं थमा। इमामबाड़े में प्रदर्शन के बाद लोग हाथों में खामेनेई की फोटो वाले पोस्टर लेकर लोग सड़कों पर निकले। उनका कहना था कि अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान पर किया गया हमला और उसमें हुई खामेनेई की मौत पीड़ादायक है। लोगों का कहना था कि ईरान एक दमदार बदला लेगा। पूरी दुनिया में आक्रोश मामले में शिया मस्जिद सूटरगंज के मौलाना सैय्यद शाहिद बाकरी ने कहा कि पूरी दुनिया में जिसकी स्पीच को सुना जाता था, जो दबे कुचलों की आवाज था जब उसको शहीद किया गया तो पूरी दुनिया में आक्रोश है। हमले का बदला शहादत के बाद से नॉन स्टाप लिया जा रहा है। यदि ट्रंप और नेतन्याहू खत्म हो जाएं तब भी आयतुल्ला अली खेमनाई की शहादत के आगे कम है। हमारे हिंदुस्तान की हूकुमत हमेशा मजलूमों के साथ रही है। मेरा सरकार से कहना है कि इस बार भी मजलूमों के साथ रहे। अमेरिका व इजराइल ने खराब कदम उठाया हुसैनी फेडरेशन के मुजीबुल हसन ने कहा कि अमेरिका व इजराइल ने यह बहुत ही खराब कदम उठाया है। ऐसे रहबर को शहीद किया है, जिसको दुनियाभर में हर धर्म के लोग पूजते थे। ईरान ने अपनी ओर से कभी किसी के ऊपर हमला नहीं किया। जब हमला हुआ तो उसका जवाब दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में पंकज चौधरी ने सुनीं जन समस्याएं:जनता दर्शन में उमड़ी भीड़, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
    Next Article
    भदोही साइबर हेल्पडेस्क ने लौटाए 15,000 रुपये:गलती से ट्रांसफर हुई रकम, पीड़ित के खाते में वापस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment