Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही सांसद ने गडकरी से की मुलाकात:लाला नगर में फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग, हजारों लोगों को होगी सुविधा

    16 hours ago

    1

    0

    भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने लाला नगर टोल प्लाजा के पास फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण की मांग की है। सांसद ने बताया कि इस स्थान पर सड़क पार करते समय आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सांसद ने इस संबंध में मंत्री गडकरी को एक पत्र भी सौंपा। पत्र में उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे 19 पर स्थित लाला नगर टोल प्लाजा के पास यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। आसपास की बड़ी आबादी को रोजाना हाईवे पार करना पड़ता है, जिसमें छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हैं। फुट ओवर ब्रिज न होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। सांसद ने जोर दिया कि फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से हजारों लोगों को आवागमन में आसानी होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। डॉ. बिंद ने बताया कि उन्होंने नितिन गडकरी से भेंट कर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है, जिस पर मंत्री ने जल्द से जल्द इस कार्य को कराने का आश्वासन दिया है। सांसद ने यह भी जानकारी दी कि इस मुलाकात के दौरान लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न अन्य समस्याओं के संदर्भ में भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से चर्चा की गई। मंत्री ने इन मामलों के निस्तारण को लेकर भी आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को 5 साल का कारावास:औरैया कोर्ट ने 17 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
    Next Article
    पति को पत्नी की हत्या में आजीवन कारावास:सोनभद्र में चार साल पुराने मामले में अदालत का फैसला, 12 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment