Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहेड़ी में हाईटेंशन लाइन बस पर गिरी, आग लगी:रोडवेज के पास बस में सो रहा हेल्पर झुलसा, बरेली रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    बहेड़ी में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। जब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर रोडवेज के पास खड़ी एक बस पर गिर गई। तार गिरते ही बस में आग लग गई। उसमें सो रहा हेल्पर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह घटना रविवार की रात लगभग दो बजे हुई। पीलीभीत-बहेड़ी मार्ग पर चलने वाली बस संख्या UP 26 T 9897 रोडवेज के पास खड़ी थी। देर रात तेज हवा के कारण अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर बस पर गिरी, जिससे तेज चिंगारी निकली और बस धू-धू कर जलने लगी। बस के अंदर सो रहा हेल्पर अन्नू, जो मधौटांडा, जिला पीलीभीत का निवासी है, करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पास में स्थित एक चाय की दुकान के संचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बिजली विभाग को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग और बहेड़ी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। करंट से गंभीर रूप से घायल हेल्पर अन्नू को पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली की सप्लाई बंद न कराई जाती तो यह हादसा और बड़ा रूप ले सकता था। क्योंकि घटना स्थल के आसपास कई अन्य बसें और दुकानें भी मौजूद थीं। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शिवम शुक्ला का विवादित बयान:हिंदु युवाओं को मुस्लिम से दोस्ती न करने की सलाह, महापौर मौजूद रहे
    Next Article
    बेटे के डॉक्टर पिता को अंतिम शब्द ‘टेक केयर’:झांसी में दादा बोले- ये सुसाइड नहीं, ट्रेन एक्सीडेंट में चीत्थड़े हो जाते, पोते को मारकर पटरी पर फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment