Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भिवाड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में आठवीं मौत:90 फीसदी झुलसे युवक ने दिल्ली के हॉस्पिटल में दम तोड़ा; शवों के उड़ गए थे चीथड़े

    6 hours ago

    1

    0

    खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। 90 फीसदी तक झुलसे अनूप सिंह (18) ने रविवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना 16 फरवरी को खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र में हुई थी। मामले की जांच कर रहे शेखपुर अहीर थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया- घटना में 7 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। 4 लोगों को दिल्ली रेफर किया गया था। इनमें से अनूप सिंह पुत्र दिनेश पासवान निवासी मोतिरियार, मोतिहारी (बिहार) की आज तड़के मौत हो गई। करीब 90 प्रतिशत झुलसे झुन्नू का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दो मजदूरों को 17 फरवरी को छुट्टी दे दी गई थी। डीएनए से हुई पहचान शवों के चीथड़े होने के कारण कई परिवार वालों का DNA मैच किया गया। सभी शवों की पहचान मोतिहारी (बिहार) के निवासी के रूप में हुई। हालांकि, बॉडी के टुकड़े-टुकड़े होने की वजह से सभी पाट्‌र्स पूरी तरह से नहीं मिल पाए। किसी व्यक्ति के 10 टुकड़े हुए, तो किसी का सिर्फ सिर बचा। बाकी के पाट्‌र्स गायब थे। इस वजह से घटनास्थल से FSL की टीम द्वारा कलेक्ट किए गए बॉडी पाट्‌र्स को अलग-अलग काली पॉलीथीन में भरकर परिवार वालों को सौंपा। टपूकड़ा एसडीएम लाखन सिंह गुर्जर ने बताया- डीएनए सैंपलिंग मैच होने के बाद शनिवार दोपहर करीब 4 बजे सभी शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इनमें मोतिहारी के नारायणपुर के सुजांत, घोड़ासहन के मिंटू, मटियरिया गांव के अभिषेक, रवि, श्याम और मुरारूपुर के अमरेश व मंटू कुमार शामिल थे। प्रशासन ने शवों को टपूकड़ा सीएचसी से बिहार के पूर्वी चंपारण भेजने के लिए एंबुलेंस और परिजनों के लिए निजी बस की व्यवस्था की। फैक्ट्री संचालक समेत तीन गिरफ्तार एसपी मनीष कुमार ने बताया- मामले में पुलिस ने 16 फरवरी की रात को प्लॉट के मालिक राजेंद्र कुमार, फैक्ट्री संचालक हेमंत शर्मा और मैनेजर-सुपरवाइजर अभिनंदन तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्लॉट राजेंद्र कुमार के नाम था और रेंट एग्रीमेंट हेमंत कुमार शर्मा के नाम था। 17 फरवरी को पुलिस ने अभिनंदन तिवारी और हेमंत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने इन्वेस्टर हेमंत सचदेवा का नाम लिया। बयानों के आधार पर 20 फरवरी की रात को मुख्य आरोपी हेमंत सचदेवा को भिवाड़ी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। 21 फरवरी को उसे तिजारा कोर्ट में पेश कर 25 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार, अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हेमंत सचदेवा इन्वेस्टर के रूप में काम कर रहा था। इन अवैध गतिविधियों से अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए उसने हेमंत कुमार शर्मा के नाम से प्लॉट का रेंट एग्रीमेंट करवाया था। पूछताछ के दौरान हेमंत कुमार शर्मा और हेमंत सचदेवा ने इस अवैध गतिविधि में शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम बताए हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाएगी। यह फैक्ट्री गारमेंट निर्माण के लिए पंजीकृत थी, लेकिन इसमें अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के चल रही इस इकाई में भारी मात्रा में बारूद भी जमा किया गया था। इस वजह से आग तेजी से फैली और कई धमाके हुए। … इस हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट- भिवाड़ी पुलिस DST विंग भंग:भूमिका की होगी जांच, SHO और फैक्ट्री संचालक का भाई साथ रहता था जहां 7 मौतें,वो फैक्ट्री पुलिसवाले का भाई चला रहा था:मालिक की पत्नी के फ्लैट में रहते थे थानेदार-हेड कॉन्स्टेबल; कभी विस्फोटक जब्त नहीं किया भिवाड़ी में चीन के बारूद से बन रहे थे पटाखे:जहां 7 जिंदा जले वहां गेट पर 24 घंटे ताला लगा रहता था, गोदाम तक पहुंचा भास्कर फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग; VIDEO:ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो, पॉलीथीन में भरने पड़े शव; PHOTOS में देखिए भयावह हादसा एक के बाद एक 3 धमाके, शवों के चीथड़े उड़े:कपड़ा बनाने के लिए रजिस्टर्ड फैक्ट्री में बन रहे थे पटाखे; किराए पर चल रही थी राजस्थान- फैक्ट्री में आग का खौफनाक मंजर, VIDEO:बचने के लिए चिल्लाते रहे लोग; लपटों से घिरने के बाद तड़प-तड़प कर दम तोड़ा राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सीज ऐसी आग कि लोहा पिघल गया,मजदूरों के चीथड़े उड़े:7 सेकेंड में 5 धमाके हुए; ब्लास्ट के 5 घंटे बाद भी तप रही थी फैक्ट्री की दीवारें
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्‍यूड VIDEO बनाया, पेशाब पिलाया और सैनिटाइजर छिड़क जलाया गर्लफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट...गुरुग्राम के लिवइन पार्टनर ने की हैवानियत हदें पार
    Next Article
    भारत-US ट्रेड डील पर बड़ी खबर, कल से होने वाली बैठक टली... ये कारण आया सामने!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment