Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब सिर्फ 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ, Manohar Lal Khattar और Delhi LG ने RRTS के आखिरी हिस्से को दिखाई हरी झंडी

    3 hours from now

    1

    0

    आज दिल्ली और मेरठ के बीच चलने वाली हाई-स्पीड ट्रेन 'नमो भारत' का पूरा रूट बनकर तैयार हो गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सराय काले खां स्टेशन पर इस सेवा के अंतिम चरण को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मेरठ में इसके शेष हिस्सों का उद्घाटन किया।सफर में समय की बड़ी बचतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि अब दिल्ली से मेरठ का सफर बेहद आसान हो गया है। उन्होंने कहा, 'जहां पहले सड़क के रास्ते दिल्ली से मेरठ जाने में तीन घंटे लगते थे, अब लोग सिर्फ 55 मिनट में यह दूरी तय कर पाएंगे। यात्री कभी भी दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।' इसे भी पढ़ें: Meerut से PM Modi का Congress-SP पर तीखा हमला, बोले- पहले Scam होते थे, अब काम होता हैदिल्ली मेट्रो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डइस उद्घाटन के साथ ही दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी कि आज आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो के जुड़ने से दिल्ली के नेटवर्क में 25 किमी और जुड़ गए हैं, जिससे इसकी कुल लंबाई 420 किमी हो गई है। अब दिल्ली मेट्रो दुनिया का सबसे लंबा रूट बन गया है। अब तक न्यूयॉर्क का मेट्रो रूट 399 किमी के साथ सबसे लंबा था, जिसे दिल्ली ने पार कर लिया है। इसे भी पढ़ें: PM Modi ने Delhi-Meerut Rapid Rail को दिखाई हरी झंडी, अब 1 घंटे से भी कम में पूरा होगा सफरशाम से शुरू होगी सेवामेरठ मेट्रो वाला हिस्सा आज शाम 6 बजे से नियमित रूप से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और डीएमआरसी को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। अब दिल्ली-मेरठ के बीच सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम तक का पूरा 82 किमी लंबा कॉरिडोर कनेक्टिविटी के नए द्वार खोलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'तुमने मेरी जिंदगी बदल दी', बेटे के जन्मदिन पर भावुक हुईं भाग्यश्री, बचपन की झलकियां दिखाकर लुटाया प्यार
    Next Article
    'शहीदों को डकैत' बताने वालों से Congress को प्यार? Bhupen Borah का BJP जॉइन करते ही बड़ा खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment