Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी व दिल्ली में 250 कार चोरी करने वाला गैंग:फाच्यूर्नर 4 लाख और स्काॅर्पियो 3 लाख में बेचते थे, गाजियाबाद में 2 अरेस्ट

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद की स्वाट टीम और मोदीनगर पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों को चोरी करने वाले गैंग के 2 लोगों को अरेस्ट किया है। इस गैंग में 20 से अधिक लोग शामिल हैं। यह गैंग 250 से अधिक कारें चोरी कर यूपी, दिल्ली और हरियाणा में बेच चुका है। एसीपी मोदीनगर भासकर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए 2 चोरों के पास से पुलिस ने स्कॉर्पियो समेत 3 कारें बरामद की हैं। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर व फर्जी आरसी तैयार यह गैंक कारों को बेचता था। पकड़े गए चोर मेरठ के रहने वाले हैं। मोबाइल चोरी से लेकर कार चोरी तक पकड़े गए हरेन्द्र उर्फ हनी ने पुलिस को बताया कि मैं मूल रूप से मेरठ का रहने वाला हूं, वर्तमान में दिल्ली के खजूरी खास में किराये के मकान में रहकर वाहन चोरो का गैंग बनाकर चार पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वर्ष 2014 में थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद से रेड लाइट पर खड़ी गाडियों से मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने में जेल चला गया था जिसमे इसने ठकठक गैंग के साथ मिलकर लगातार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जेल से आने के बाद गोल्डी सरदार सोतीगंज मेरठ के यहां 12 हजार रूपये प्रतिमाह पर ड्राईवर का काम करने लगा। उसी दौरान हरेन्द्र उर्फ हनी की दोस्ती जीतू, उमरदराज व मेहराज मकबरा डिग्गी मेरठ से हुई और उनके साथ मिलकर चार पहिया वाहन चोरी की घटनाओं में मेरठ के थाना परतापुर से जेल गये थे। 2021 से बुलंदशहर में अरेस्ट हुए साल 2021 में कोतवाली देहात जिला बुलन्दशहर से अपने गैंग के लोगों के साथ जेल गया था, तथा जेल से छूटने के बाद चार पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं में एक के बाद गाजिपाचाद व दिल्ली के कई थानों से जेल गए। 2025 में गाजियाबाद के के थाना इन्दिरापुरम से फॉच्यूर्नर गाड़ी की चोरी में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आया हुआ था। जमानत पर आने के बाद मोदीनगर क्षेत्र से स्कॉर्पियो एन कार की चीरी व दिल्ली के रोहिणी, सगरपुर, मॉडल टाऊन आदि जगहों से लगातार 4 पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को अपने अन्य साथियों के साथ अंजाम देना बताया। दोनों चोरों से बरामद गाडी स्कॉर्पियो एन को सगरपुर दिल्ली, आई-20 कार को मॉउल टाउन दिल्ली से अपने गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी करना तथा थाना मोदीनगर से चोरी स्कॉर्पियों एन को राजस्थान में बेचा। कई राज्यों में फैला है गैंग पकड़े गए दूसरे आरोपी अमित ने बताया कि चोरी कर कारों को गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में डिलीवरी करने का काम करता है। जिसके द्वारा 5 सालों में 50 से अधिक गाड़ियों को इन राज्यों में बेचा है। हरेंद्र व अमित चौधरी ने यह भी बताया कि हमारा बुलन्दशहर, हापुड, मेरज, पंजाथ, हरियाणा व दिल्ली एनसीआर क्षेत्रों से चार पहिया गाडी चोरी करने व उनकी खरीद फरोख्त करने का एक संगठित गैंग है। चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट उतारकर फेंक देते थे तथा चोरी की गाड़ियों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर सखते हैं। जिससे पुलिस न पकड़े। 18 फरवरी को महताब उर्फ बच्चा व शमीम सिहानीगेट पुलिस द्वारा जेल भेजे गए। नई कारों को करते थे चोरी फॉर्च्यूनर कार को 4 लाख रुपये में, स्कॉर्पियो का 3 लाख व हुंडई व मारुति की कारों को 60 हजार रूपये में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश व दिल्ली में बेचते थे। चोरी की गाडियों को बेचने से जो रूपये मिलते है उनको वे लोग आपस में बराबर बांटते थे। पिछले 10 सालों में यह गैंग 250 से अधिक कारों को अलग अलग राज्यों में बेच चुका है। पकड़े गए दोनों चोर हरेन्द्र उर्फ हनी गुर्जर पुत्र श्री कृष्णपाल निवासी खजूरी खास थाना खजूरी दिल्ली मूल पता गांव किनौनी, थाना रोहटा मेरठ। चोरी में पकड़ा गया दूसरा चोर अमित चौधरी पुत्र राजबीर सिंह निवासी नरेन्द्र फौजी के मकान में किरायेदार ड्रीम सिटी थाना कंकरखेडा मेरठ, मूल पता लावड़ थाना इंचौली मेरठ है। दोनों के पास से एक स्कॉर्पियो, एक आई- 20, एक ब्रेजा बरामद की गई है। नकली कागजात भी बरामद किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्कूटी को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
    Next Article
    शिव भक्त तमन्ना मलिक ने सांसद बर्क को दिया जवाब:कहा- खुद कानून बनाकर फतवे जारी करते हैं, फोटो-सेल्फी लेना भी इस्लाम नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment