Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्कूटी को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में रविवार दोपहर आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। यह दुर्घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के हतीसा पुल के पास हुई। दोनों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आगरा के प्रकाश नगर रामबाग निवासी 30 वर्षीय सोनू अपनी 55 वर्षीय मां मुन्नी बेगम को दवा दिलवाने के लिए सासनी के गांव विघैपुर जा रहा था। हतीसा पुल के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका मुन्नी बेगम पिछले कुछ समय से लकवे से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। मृतक सोनू आगरा में एक ढलाई फैक्ट्री में काम करता था। हाल ही में उसकी पत्नी का निधन हो गया था, और वह अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेट्रौ और रैपिड ट्रेन की किराया लिस्ट जारी:210 रुपए में दिल्ली, 60 रुपए में पहुंचिए मोदीपुरम, जानिए पूरी किराया लिस्ट
    Next Article
    यूपी व दिल्ली में 250 कार चोरी करने वाला गैंग:फाच्यूर्नर 4 लाख और स्काॅर्पियो 3 लाख में बेचते थे, गाजियाबाद में 2 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment