Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिव भक्त तमन्ना मलिक ने सांसद बर्क को दिया जवाब:कहा- खुद कानून बनाकर फतवे जारी करते हैं, फोटो-सेल्फी लेना भी इस्लाम नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में हिंदू युवक से शादी करने के बाद बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक तुलसी ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ के बयान पर पलटवार किया है। सांसद बर्क़ ने सवाल उठाया था कि धर्म बदलने के बाद भी वह बुर्का पहनकर कांवड़ क्यों लेकर आई हैं। इस पर तमन्ना मलिक तुलसी ने कहा कि बुर्का उनका नहीं है और इस्लाम भी उनका बनाया हुआ नहीं है। संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई निवासी अंकित त्यागी से तमन्ना मलिक ने 3 साल पहले प्रेम विवाह किया। मन्नत पूरी होने के बाद कांवड़ लेकर आई तो फतवे जारी हुए। सांसद बर्क के सवाल उठाने पर रविवार को तमन्ना ने कहा कि सबकी अपनी-अपनी मर्जी है और इस देश की हर नारी को अपनी इच्छानुसार जीवन जीने का अधिकार है। वह दोनों धर्मों को मानती हैं, जो उन्हें सही लगता है, वह उसे अपनाती हैं। अपने मायके और ससुराल दोनों के धर्मों का सम्मान करती हैं। अपने मायके परिवार के रुख के बारे में पूछे जाने पर तमन्ना मलिक तुलसी ने कहा कि उनका परिवार उनके पक्ष में नहीं है और उन्हें उनसे कोई मतलब नहीं है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ ने यह भी कहा था कि इस महिला पर से समाज का विश्वास उठ गया है और वे उनसे कोई संबंध नहीं रखेंगे। इस पर तमन्ना मलिक तुलसी ने सांसद बर्क़ पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह इस्लाम के इतने ही पाबंद हैं, तो उन्हें सोशल मीडिया पर नहीं आना चाहिए, तस्वीरें या सेल्फी नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि उनके इस्लाम में यह भी लिखा है। उन्होंने सांसद पर आरोप लगाया कि वे अपने कानून खुद बनाते हैं और अपनी मर्जी से काम करने वालों पर फतवे जारी करते हैं। अपने खिलाफ जारी हो रहे फतवों के संबंध में तमन्ना मलिक तुलसी ने कहा कि कट्टरपंथियों ने कई फतवे फैला रखे हैं, लेकिन ऐसे फतवों से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने बताया कि जो लोग कट्टरपंथियों के हिसाब से चल रहे हैं और सोशल मीडिया पर धमकियां दे रहे हैं, उनके खिलाफ थाना असमोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी व दिल्ली में 250 कार चोरी करने वाला गैंग:फाच्यूर्नर 4 लाख और स्काॅर्पियो 3 लाख में बेचते थे, गाजियाबाद में 2 अरेस्ट
    Next Article
    बागपत में NHAI ने हटाए अवैध होर्डिंग्स:राष्ट्रीय राजमार्ग और चौराहों से हटाए गए बैनर, अभियान जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment