Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में सीनियर डॉक्टर से बदसलूकी का आरोप:छात्रों ने कमरे में घेरा, फिर किया हंगामा; सुरक्षा के लिए चीफ प्रॉक्टर से लगाई गुहार

    14 hours ago

    1

    0

    BHU के मेडिसिन विभाग के सीनियर डॉक्टर डॉ. धीरज किशोर ने छात्रों के एक समूह पर बदसलूकी और मेडिकल कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने मंगलवार को चीफ प्रॉक्टर को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। उनका आरोप है कि मरीज को तत्काल देखने का दबाव बनाने के बाद करीब 12 लोग उनके पीछे कमरे तक पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। डॉक्टर के मुताबिक, छात्रों और कर्मचारियों को निर्धारित समय दोपहर 12 से 1 बजे तक हेल्थ डायरी के आधार पर देखा जाता है। इसके बावजूद कुछ लोग उनके पास एक मरीज को तत्काल दिखाने के लिए पहुंचे थे। उस समय उनकी तबीयत भी खराब थी। भीड़ के दबाव से बचने के लिए वह कमरे नंबर 203 में चले गए, लेकिन आरोप है कि लोग वहां भी पहुंच गए। मरीज को पहले देखने के लिए बना रहे थे दबाव डॉ. धीरज किशोर ने शिकायत में बताया कि कुछ लोग एक मरीज को दिखाने के लिए उनके पास आए थे। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत मरीजों को देखने की बात कही। उनका कहना है कि छात्रों और कर्मचारियों के लिए हेल्थ डायरी के आधार पर दोपहर 12 से 1 बजे तक देखने का समय निर्धारित है। आरोप है कि इसके बावजूद मरीज को तत्काल देखने के लिए उन पर दबाव बनाया गया। डॉक्टर की तबीयत भी उस समय ठीक नहीं थी। स्थिति बिगड़ती देख वह अपनी सुरक्षा के लिए कमरे से निकलकर कमरा नंबर 203 में चले गए। 12 लोगों का ग्रुप कमरे में पहुंचा डॉक्टर का आरोप है कि उनके पीछे करीब 12 अज्ञात लोग भी कमरे में पहुंच गए। वहां उन्होंने डॉक्टर को घेर लिया और आक्रामक व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार, डॉक्टर करीब आधे घंटे तक लोगों के बीच घिरे रहे। डॉ. धीरज किशोर ने मामले में मेडिकल कार्य में बाधा डालने और अपनी सुरक्षा को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। प्रॉक्टोरियल गार्ड्स पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप डॉक्टर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मौके पर प्रॉक्टोरियल गार्ड्स भी पहुंचे, लेकिन तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ लंका थाना पुलिस से भी सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। हालांकि, विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छज्जा विवाद में जानलेवा हमला, फायरिंग:रायबरेली में 3 आरोपी गिरफ्तार; तमंचा-कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
    Next Article
    SP ने सड़क हादसे में घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल:उन्नाव के बांगरमऊ से लौटते समय अब्बासपुर मार्केट के पास घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment