Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SP ने सड़क हादसे में घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल:उन्नाव के बांगरमऊ से लौटते समय अब्बासपुर मार्केट के पास घटना

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के एसपी जयप्रकाश सिंह ने गश्त के दौरान सड़क हादसे में घायल हुए दो युवकों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। यह घटना मंगलवार रात बांगरमऊ से लौटते समय अब्बासपुर मार्केट के पास हुई। एसपी की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। जानकारी के अनुसार, मगरवारा निवासी देवांशु सिंह और शिवम (23) मंगलवार रात बाइक से सफीपुर से अपने घर लौट रहे थे। अब्बासपुर मार्केट के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। इसी दौरान बांगरमऊ से लौट रहे एसपी जयप्रकाश सिंह की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बिना समय गंवाए पुलिसकर्मियों की सहायता से दोनों युवकों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हादसे की सूचना मिलने पर युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एसपी द्वारा सड़क पर घायल पड़े युवकों की मदद किए जाने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि अक्सर ऐसे हादसों में घायल मदद के इंतजार में पड़े रहते हैं, ऐसे में एसपी का खुद रुककर घायलों को अस्पताल पहुंचाना पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में सीनियर डॉक्टर से बदसलूकी का आरोप:छात्रों ने कमरे में घेरा, फिर किया हंगामा; सुरक्षा के लिए चीफ प्रॉक्टर से लगाई गुहार
    Next Article
    बाराबंकी में सरयू खतरे के निशान से 50cm ऊपर:35 परिवार तटबंध पर विस्थापित, बाढ़ का खतरा बरकरार, 6 तस्वीरों में देखें स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment