Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक की टक्कर से 8 साल के बच्चे की मौत:बुलंदशहर में खेत में मां मजदूरी कर रही थी, सड़क पर खेलते समय हादसा

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में शिकारपुर तहसील के कस्बा अहमदगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में 8 वर्षीय किशोर अंश की मौत हो गई। यह घटना 3 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब अंश अपनी मां के साथ खेत के पास खेल रहा था। अंश की मां चंचल, जो मलखान पुत्र पूरन सिंह की पत्नी हैं और अहमदगढ़ की निवासी हैं, अहमदगढ़ रोड पर पेठ के पास खेत में मजदूरी कर रही थीं। अंश सड़क किनारे खेल रहा था, तभी ढकनगला की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना तुरंत अहमदगढ़ पुलिस को दी गई। अहमदगढ़ पुलिस की सहायता से परिजन अंश को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विशंभर दयाल गंगवार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक शाम रफी के नाम में सजी सुरों की महफिल:मो. रफी के गीतों को अपनी आवाज देकर उभरते कलाकारों ने बटोरी तालियां
    Next Article
    गोरखपुर में 1.67 करोड़ की ठगी करने वाली बाप-बेटी गिरफ्तार:जाल में फंसाकर रिश्तेदार के नाम पर बैंकों से कराया था 6 लोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment