Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 1.67 करोड़ की ठगी करने वाली बाप-बेटी गिरफ्तार:जाल में फंसाकर रिश्तेदार के नाम पर बैंकों से कराया था 6 लोन

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के एम्स थाने की पुलिस ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी बाप-बेटी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने सगे रिश्तेदार को झांसा देकर उसके नाम पर विभिन्न बैंकों से 6 लोन स्वीकृत कराए। इस तरह करीब 1.67 करोड़ रुपये लोन कराकर हड़प लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की की पहचान एम्स क्षेत्र के महादेवी झारखंडी के ध्रुव नारायण सिंह और उनकी बेटी गरिमा सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित चिलुआताल क्षेत्र के सिक्टौर बाजार निवासी सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर के आधार पर एम्स थाने में 1 अगस्त को 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दो की गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है, जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोन कराने का भरोसा दिलाकर की ठगी जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित सत्यप्रकाश सिंह को आसानी से बैंक से लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसके नाम पर अलग-अलग बैंकों से कुल छह लोन स्वीकृत कराए। बाद में लोन की राशि का हड़प लिया। जब पीड़ित ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने सभी लोन की ईएमआई खुद जमा करने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में किसी भी लोन की किस्त नहीं भरी। इसके बाद पीड़ित परेशान होकर पुलिस से शिकायत की। एम्स थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में एम्स थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भिजवाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक की टक्कर से 8 साल के बच्चे की मौत:बुलंदशहर में खेत में मां मजदूरी कर रही थी, सड़क पर खेलते समय हादसा
    Next Article
    नोएडा में थार से नीचे उतारने पर दोस्त को पीटा:पार्टी करके लौट रहे थे, युवती पर हाथ रखकर बैठने पर हुई थी कहासुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment