Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक लूट गिरोह के दो बदमाशों का हाफ एनकाउंटर:पैर में गोली लगने से घायल, इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किए गए

    11 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में टूंडला पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद बाइक लूट गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से तीन लूटी हुई मोटरसाइकिलें, दो मोबाइल फोन और अवैध तमंचे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट की घटनाओं में शामिल बदमाश पुराना बाईपास रोड स्थित गेल गैस के पास एक खाली प्लॉट में लूटी हुई मोटरसाइकिलों का सौदा करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमवीर पुत्र पप्पू और अमन पुत्र सतीश चंद्र के रूप में हुई है, जो ग्राम नगऊ, थाना टूंडला के निवासी हैं। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, चार खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, तीन लूटी हुई मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने 28 फरवरी 2026 को नया रसूलपुर निवासी अमित की मोटरसाइकिल लूटने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना टूंडला में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों सौरभ, विक्रम और अर्जुन उर्फ पूर्वी के भी इस गिरोह में शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस इन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में मार्च में घना कोहरा छाया:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई, चालकों को दिक्कत
    Next Article
    हरदोई में सुबह घनी धुंध से दृश्यता प्रभावित:धूल और नमी के मिश्रण से बनी 'हेज' छाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment