Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज सिंचाई कॉलोनी में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज नगर की सिंचाई कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला, पुरुष और बच्चों की लंबी कतारें तड़के से ही मंदिर परिसर में देखी गईं। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालु व्रत रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते नजर आए। पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में जुटे रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर के संगमेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब:महाशिवरात्रि पर यमुना-बेतवा संगम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भीड़
    Next Article
    बाइक में आग लगने से महिला जिंदा जली, मौत:देवरिया में पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, पति गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment