Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BITS Pilani प्रवेश परीक्षा के शीर्ष 1,000 छात्रों की पूरी फीस करेगा माफ

    21 hours ago

    3

    0

    नयी दिल्ली, एक नवंबर ‘बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान’ (बिट्स) पिलानी 2027 से प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 1,000 स्थान हासिल करने वाले छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति देगा। संस्थान के समूह कुलपति वी. रामगोपाल राव ने यह जानकारी दी। राव ने बताया कि शीर्ष 1,000 स्थान हासिल करने वाले जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय 20 लाख रुपये तक है, उन्हें चार साल तक शिक्षण शुल्क में पूरी छूट मिलेगी।हालांकि, इसके लिए छात्रों को न्यूनतम 7.5 सीजीपीए (संचयी ग्रेड अंक औसत) बनाए रखना होगा। बिट्स पिलानी के परिसरों में एकीकृत प्रथम डिग्री स्नातक पाठ्यक्रमों (बीई, एमएससी और बीफार्मा) में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ‘बिट्स एडमिशन टेस्ट’ (बिटसैट) आयोजित की जाती है। राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘छात्रवृत्ति का प्रावधान प्रवेश प्रस्ताव में ही शामिल होगा और छात्रों को संस्थान में दाखिला लेने के बाद इसके लिए अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा।इससे प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र आर्थिक स्थिति के बजाय अपनी आकांक्षाओं और अवसरों के आधार पर बिट्स पिलानी को चुन सकेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2026 में बिट्स पिलानी में दाखिला लेने वाले छात्रवृत्ति के पात्र शीर्ष 500 छात्रों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 500 में स्थान पाने के लिए आवश्यक अंक भी 314 से बढ़कर 324 हो गए।’’ बिट्स पिलानी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में अपने प्रथम डिग्री, उच्च डिग्री और पीएचडी पाठ्यक्रमों के छात्रों को छात्रवृत्ति, शुल्क में छूट और फेलोशिप के रूप में लगभग 190 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ramlila Maidan Rally को बीजेपी ने बताया SUPER FLOP, संबित पात्रा ने विपक्ष से पूछा- 10 लाख लोग कहां थे?
    Next Article
    Kerala High Court स्थापना दिवस पर बोले Arjun Ram Meghwal, केरल ने दिखाया महिला नीत विकास का रास्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment