Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण बोले- मुझे कोई बाहुबली कहे तो कहे:आगरा में 3 बूथों पर MLC चुनाव की फिर वोटिंग होगी; सपा नेत्री ने युवक को पीटा

    1 day ago

    3

    0

    चंदौली में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- लोग मुझे बाहुबली समझते हैं तो समझें। मैं 6 बार सांसद रह चुका हूं। मेरी पत्नी भी सांसद थीं। सांसद और विधायक का पिता हूं। अब इसे लोग बाहुबली कहते हैं, तो मैं तो कहूंगा कि भगवान इतना बाहुबली सबको बनाए। वहीं, आगरा में विधान परिषद (MLC) चुनाव में 3 बूथ पर दोबारा वोटिंग होगी। डीएम ने इन बूथों पर हुए मतदान को कैंसिल करने की सिफारिश कर दी है। इन 3 बूथ में खेरागढ़- बूथ नंबर 20, सैंया-बूथ नंबर 21 और फतेहाबाद- बूथ नंबर 26 है। शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान यहां सपा प्रत्याशी और मौजूदा MLC डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया था। सपा ने भी खेरागढ़ और फतेहाबाद में फर्जी मतदान के आरोप लगाए थे। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- हमें 5 बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जांच करवाने पर 3 पर शिकायत सही मिली। इसका प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया है। इधर, कन्नौज में हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु को सपा नेत्री शशिमा सिंह ने पुलिस के सामने ही पीट दिया। ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े। धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। मुकेश पाल शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रूज पर हेलिकॉप्टर से उतरे कमांडो, सुखोई ने स्टंट दिखाए:हेलिकॉप्टर्स ने तिरंगा बनाया; एयर शो देख विदेशी बोले- मजा आ गया
    Next Article
    सपा बोली-TGT भर्ती में OBC आरक्षण के पद कम किए:चेयरमैन ने कहा- आरक्षण बिल्कुल सही, स्कूलवार खाली पदों पर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment