Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली चोरी विवाद में आरोपी का तमंचा लहराने का VIDEO:शामली के कैराना में झूठी शिकायत पर फायरिंग का आरोप, केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    शामली के कैराना में बिजली चोरी की शिकायत को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी तमंचा लहराते हुए दिख रहा है। मोहल्ला आलकलां निवासी पंकज ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि मोहल्ले के ही अर्जुन ने उसकी बिजली चोरी की झूठी शिकायत की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी अर्जुन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पंकज के अनुसार, जब वह अपने खेत पर था, तभी अर्जुन वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, कुछ देर बाद आरोपी तमंचा लेकर पंकज के घर पहुंचा और फिर से गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें आरोपी को तमंचा लहराते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्रि का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'लोगों के दिमाग पर कब्जा जरूरी है':लेफ्टीनेंट जनरल अनिंद्य सेन बोले, अब सिर्फ सैन्य नहीं खबरों की भी जंग है
    Next Article
    इफ्तार पार्टी में प्रधानी चुनाव के उम्मीदवारों में मारपीट:गाजियाबाद में 30 मिनट की पत्थर बाजी में फटे 10 के सिर,दारोगा बनाते रहे वीडियो, पैरोल पर आया था हिस्ट्रीशीटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment