Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में अधूरे डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार:कई वाहन हो चुके हादसे का शिकार, लोगों ने रिफ्लेक्टर और लाइट लगाने की मांग की

    13 hours ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र में एसआरएस मॉल के पास अधूरा और क्षतिग्रस्त डिवाइडर वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। सोमवार देर शाम एक कार अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकलवाया। कुछ देर बाद कार को सीधा कर दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र में जजी से एसआरएस मॉल तक सड़क के एक हिस्से में डिवाइडर बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, डिवाइडर का काम अधूरा है और कई जगह यह क्षतिग्रस्त भी है। इसके चलते वाहन अक्सर इससे टकरा जाते हैं या इसके ऊपर चढ़ जाते हैं। रात के समय समस्या और बढ़ जाती है। डिवाइडर पर पर्याप्त रोशनी और रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण वाहन चालकों को दूर से इसका पता नहीं चलता। तेज रफ्तार में आने वाले वाहन अचानक डिवाइडर के सामने पहुंच जाते हैं, जिससे चालक नियंत्रण खो देते हैं। एक महीने में कई हादसे, वाहनों को नुकसान स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर बनने के बाद से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले करीब एक महीने में कई वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कुछ हादसों में वाहन चालक और कार सवार घायल भी हुए हैं। लोगों के मुताबिक, तीन दिन पहले भी इसी डिवाइडर पर एक कार चढ़ गई थी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई और चालक के घायल होने की बात सामने आई थी। लोगों ने कहा- हादसे रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम जरूरी बार-बार हादसों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि डिवाइडर को जल्द ठीक कराया जाए और उस पर पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। रात में वाहन चालकों को डिवाइडर साफ दिखाई दे, इसके लिए वहां लाइट की भी व्यवस्था की जाए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसों को रोकने के लिए डिवाइडर की मरम्मत के साथ जरूरी सुरक्षा इंतजाम जल्द कराए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला सशक्तिकरण पर सौभाग्य विजन सेमिनार:महिलाओं के विकास से मजबूत होगा समाज, सौभाग्य विजन सेमिनार में उठे अहम मुद्दे
    Next Article
    बीमा क्लेम नहीं देना बीमा कंपनी को पड़ा भारी:शामली आयोग ने 61,923 रुपए ब्याज समेत लौटाने के दिए आदेश; 20 हजार जुर्माना भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment